छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: अगस्त तक चलेंगे आरटीई एडमिशन, कोर्ट ने पूछा- गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे और कोर्स कैसे पूरा होगा?

जशपुर: जिला प्रशासन और ओपन लिंक्स फाउंडेशन की एक अभिनव पहल के तहत जशपुर जिले में ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में भाषा कौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का विकास करना है।

छत्तीसगढ़ में पानी से बिजली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी: बस्तर और जशपुर में मेगा प्रोजेक्ट्स की योजना

यह अनूठी पहल जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। इसके संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा और यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता विशेष सहयोग दे रहे हैं।

जशपुर कलेक्टर का सख्त निर्देश: समय पर आएं, बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाएं और ई-ऑफिस से करें काम

किन विद्यार्थियों के लिए है यह प्रतियोगिता?
यह कार्यक्रम जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता की प्रमुख गतिविधियां:
कक्षा 1 से 3 के लिए: कहानी वाचन, कविता वाचन और स्पोकन इंग्लिश।
कक्षा 4 से 8 के लिए: कहानी वाचन, कविता वाचन, स्पोकन इंग्लिश और स्पेलिंग बी।

पंजीयन और संचालन प्रक्रिया

विनोबा टीम के एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ साहू ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिले के सभी विकासखंडों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: APAAR ID के लिए माता-पिता को मिलेगा ‘ऑप्ट-आउट’ का विकल्प, देशभर में लागू होगा आदेश

शिक्षक विनोबा ऐप के माध्यम से अपने विद्यालय के विद्यार्थियों का पंजीयन करेंगे और निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यार्थियों के वीडियो संबंधित क्लब में पोस्ट करेंगे।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: IIT मद्रास के स्टार्टअप ने देश के पहले इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप का किया अनावरण
प्रतियोगिता की गतिविधियां:

10 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक।मूल्यांकन एवं जांच प्रक्रिया: 20 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक।

उद्देश्य और सहयोग:
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बच्चे केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी कल्पनाशीलता, भाषाई दक्षता और व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट ऑफिसर बिपलब देवशर्मा और आनंद कुमार टोप्पो विशेष रूप से प्रयासरत हैं।

जिला प्रशासन ने सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि हर प्रतिभाशाली बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल सके।

​अब और तेज होगी न्याय प्रक्रिया: छत्तीसगढ़ में ‘न्याय श्रुति’ और ‘ई-चार्जशीट’ को सुदृढ़ करने की तैयारी, NCRB स्कोरकार्ड में सुधार का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने CCTNS डैशबोर्ड सुधारने के दिए कड़े निर्देश

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version