होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BJP INDIAचैंपियंस ट्रॉफी 2025:Champions trophyDubaiChhatisgarh budgetOp choudhri

राष्ट्रीय खेल में 10 खिलाड़ी डोप में फंसे, इनमें सात पदक विजेता, दीपा पर 21 माह का प्रतिबंध

Featured Image

admin

Updated At: 04 Feb 2023 at 06:27 PM

गुजरात राष्ट्रीय खेलों में 10 खिलाड़ी डोप में फंस गए हैं, इनमें सात पदक विजेता शामिल हैं। यह पहली बार है जब लॉन बाउल्स का भी खिलाड़ी देश में पहली बार डोप में फंसा है। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पर 21 माह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वह 11 अक्तूबर, 2021 को बीटा-2 एगोनिस्ट हिगेनामाइन के लिए डोप में फंसी थीं। उनका प्रतिबंध इस साल 10 जुलाई को समाप्त होगा। कुश्ती में एक ही वजन के स्वर्ण, रजत विजेता निकले पॉजिटिव गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्तूबर को आयोजित इन खेलों में नाडा की ओर से सैंपलिंग की गई थी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टर, दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू, चंडीगढ़ की वीरजीत कौर डोप में फंसी हैं। दोनों ने गुजरात में रजत जीते थे। कुश्ती में 97 किलो में स्वर्ण जीतने वाले हरियाणा के दीपांशु और रजत जीतने वाले रवि राजपाल स्टेरायड मिथेंडियोनॉन के लिए, 100 मीटर में कांस्य जीतने वाली महाराष्ट्र की डियांड्रा स्टेरायड स्टेनोजोलॉल के लिए, लॉन बॉउल में एकल का रजत जीतने वाले पश्चिम बंगाल के सोमेन बनर्जी डाइयूरेटिक्स, एपलेरेनॉन के लिए और फुटबाल का कांस्य जीतने वाली केरल की टीम के सदस्य विकनेश बीटा-2 एगोनिस्ट टरब्यूटालाइन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। सात पदक विजेताओं के अलावा साइकलिस्ट रुबेलप्रीत सिंह, जुडोका नवरूप कौर और वूशु खिलाड़ी हर्षित नामदेव भी डोप में फंसे हैं। इन 10 में से आठ खिलाडिय़ों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। विकनेश और सोमेन बनर्जी पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगा है। उनके नमूने में वाडा की स्पेसीफाइड सूची में शामिल स्टीमुलेंट और बीटा-2 एगोनिस्ट पाए गए हैं। दीपा का आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट हुआ था अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) के अनुसार दीपा कर्माकर का नमूना अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की ओर से आउट ऑफ कंपटीशन (टूर्नामेंट से बाहर) लिया गया था। इस मामले को केस समाधान समझौते के तहत सुलझाते हुए उन पर 21 माह का प्रतिबंध लगाया गया है। 11 अक्तूबर, 2021 के बाद से उनके सभी परिणामों को निरस्त कर दिया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Advertisement