होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


KajriShort film kajriShashi Mohan SinghSSP Shashi Mohan SinghInternational Women's Daylakhpti didi

शनि जयंती पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

Featured Image

admin

Updated At: 17 May 2023 at 05:00 AM

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर कर्मफलदाता, सूर्यपुत्र और न्याय के कारक भगवान शनि की जयंती मनाई जाती है। इस साल 19 मई 2023 को शनि जयंती है। ज्योतिशास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व होता है। सभी नौ ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और इन्हे क्रूर ग्रह माना जाता है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार के जिन जातकों की कुंडली में शनि की छाया अशुभ होती है या फिर कुंडली में तिरछी द्दष्टि पड़ती है उन्हें कई तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। शनिदेव किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि की यात्रा शुरू करते हैं। शास्त्रों में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। शनि जंयती का पर्व शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास मौका होता है। इस साल शनि जयंती बहुत ही खास है। ग्रहों की चाल के लिहाज से शनि जयंती के दिन कई तरह के दुर्लभ और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शनि जयंती पर कुछ राशियों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। शनि जयंती 2023 और शुभ राजयोग 19 मई को अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार शनि जयंती पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शोभन योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। पंचाग गणना के मुताबिक शोभन योग शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शनि जयंती पर शनिदेव स्वंय की राशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इन्हीं योगों के निर्माण से इस बार की शनि जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। शनि जयंती पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा मेष राशि आपकी राशि में शनिदेव एकादश भाव यानी कुंडली के पहल भाव में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा देने का काम करेगा। शनि देव की कृपा से इस समय व्यापार में मुनाफे की स्थिति वहीं मित्रों से सहयोग के योग दिखाई दे रहे हैं। शोध कार्य में लगे हुए जातक इस समय अच्छा परिणाम देने में समर्थ होंगे। बैंकिंग और मशीन के काम से जुड़े जातकों को कुछ नया करने को मिल सकता है। इस समय आपके सीनियर आपके ऊपर कृपा बनाकर रखने वाले हैं। मिथुन राशि शनि जयंती मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आपकी राशि में शनि इस समय नौवे भाव में और गुरु का गोचर एकादश भाव में हो रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अच्छे संकेत हैं। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहने वाली होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर काम में सफलता मिलेगी। सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए शनि जयंती और इस दिन बना योग बहुत ही लाभकारी रहेगा। गजकेसरी योग से धन लाभ की अच्छी संभावना है। आपके परिवार की खुशियों में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Advertisement