होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BJP INDIAचैंपियंस ट्रॉफी 2025:Champions trophyDubaiChhatisgarh budgetOp choudhri

भारतीय हॉकी टीम के कोच बनने की दौड़ में ये दो दिग्गज, एक को तो पाकिस्तान ने 10 महीने से नहीं दी सैलरी

Featured Image

admin

Updated At: 03 Feb 2023 at 07:41 PM

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया को नए कोच की तलाश है। हॉकी विश्व कप में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। अपनी मेजबानी में वह क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। उसे नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। टूर्नामेंट के बाद मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया था। उनके जाने के बाद से अभी तक नए कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। इस पद के लिए दो नामों पर हॉकी इंडिया विचार कर रही है।अर्जेंटीना के मैक्स काल्डास और नीदरलैंड के सिगफ्राइड ऐकमैन का नाम सबसे आगे चल रहा है। हॉकी इंडिया के सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि महासंघ विदेशी कोचों से बातचीत कर रहा है। ऐकमैन की बात करें तो वह पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच हैं और उन्हें पिछले 10 महीने से सैलरी नहीं मिली है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने उन्हें कोई भुगतान नहीं किया है।काल्डास की बात करें तो वह स्पेन की टीम के कोच हैं। उनके नेतृत्व में स्पेन की टीम ने भारत में आयोजित हॉकी विश्व कप में भाग लिया था। उसने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार मिली थी। ग्राहम रीड की बात करें तो उनकी कोचिंग में टीम इंडिया टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीती थी। भारत 1980 के बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतने में सफल रहा था।हॉकी इंडिया के सूत्र ने कहा, ''हमें टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम का प्रदर्शन लगातार खराब हुआ और स्तर नीचे गिर गया। रीड ने शानदार काम किया है और भारत को ओलंपिक पदक दिलाने में मदद की, लेकिन पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन तेजी से नीचे गिर गया।''क्या किसी भारतीय को हॉकी टीम का कोच बनाया जा सकता है? इस पर सवाल हॉकी इंडिया के सूत्र ने कहा, ''आप बताइए इस समय भारत में कौन सर्वश्रेष्ठ कोच हैं। आप नाम देंगे तो हम उस पर निश्चित तौर पर विचार करेंगे।''

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Advertisement