प्रियंका चोपड़ा ने RRR की सफलता पर जाहिर की खुशी, पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड पर भी दिया रिएक्शन

admin
Updated At: 18 Jan 2023 at 08:47 PM
पाकिस्तान की फिल्म जॉयलैंड की कहानी काफी लोगों को प्रभावित कर रही है। भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म जॉयलैंड की सराहना करते हुए स्टोरी साझा की है। क्योंकि ऑस्कर में जाने वाली यह पहली पाकिस्तानी फिल्म है। साथ ही उन्होंने भारतीय फिल्म आरआरआर की सफलता को लेकर भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। उस स्टोरी में अभिनेत्री के साथ एसएस राजामौली नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक छोटा सा वीडियो साझा करते हुए लिखा है- जॉयलैंड देखने के लिए वास्तव में खुशी है। इस कहानी को पर्दे पर लाने के लिए पूरी टीम को बधाई...इसे जरूर देखना। इसके अलावा अभिनेत्री ने भारतीय फिल्म आरआरआर को लेकर भी एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने लिखा है- कम से कम मैं भारत की शानदार फिल्म यात्रा में योगदान दे सकती हूं। गुड लक और बहुत बहुत बधाई हो। @RRRMovies@SSRajamouli garu, @MMKeeravani Garu, @alwaysRamCharan,@Jntr समेत पूरी टीम को टैग किया है। वहीं, पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड की कास्ट ने भी प्रियंका की सराहना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और फिल्म के लिए शुक्रिया अदा किया है। जॉयलैंड एक पारंपरिक पाकिस्तानी परिवार में सबसे छोटे बेटे की कहानी है। जिसे बॉलीवुड में एक बैकअप डांसर के रूप में नौकरी मिलती है। जिसके बाद उसे शो चलाने वाली ट्रांसजेंडर महिला बीबा (अलीना खान) से प्यार हो जाता है। फिल्म का निर्देशन सईम सादिक के द्वारा किया है। साथ ही लेखन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अली जुनेजो, रस्टी फारूक और अलीना खान है। फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई हैं। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा की गई सराहना पर फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा- धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा। इसके अलावा निर्देशक सईम सदिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है- बहुत बहुत धन्यवाद। इसके बाद फिल्म की अभिनेत्री सानिया सईद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा है-ओह माय गॉड दोस्तों। इसके बाद फिल्म के अभिनेता रस्टी फारूक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा है-प्रियंका चोपड़ा का धन्यवाद, मुझे वाकई में बहुत गर्व है कि हमारी यह फिल्म दुनिया भर में लोगों को पसंद आई है और कई दर्शकों से बात की है और यह अपने आप में पाकिस्तानियों का मानवीकरण करती हैं। आपको बता दें कि बीते साल कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में जॉयलैंड ने पाकिस्तानी फिल्म के रूप में अपनी पहली शुरुआती की थी। इस फिल्म ने तब जूरी पुरस्कार और क्वीर पाम अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। उसके बाद जॉयलैंड को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई त्योहारों में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि फिल्म को इतनी प्रशंसा मिलने के बाद भी पाकिस्तानी सरकार की ओर से इस पर काफी आपत्ति जताई गई है। यहां तक कि पाकिस्तान में इस फिल्म के प्रसारण पर भी रोक लगाने की कोशिश की गई थी। जॉयलैंड को साल 2023 इंडिपेंडेंट स्पिरिट में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं हाल ही में इस फिल्म को पाकिस्तान की आधिकारिक एंट्री के लिए 95 वें अकादमी पुरस्कारों में इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए चुना गया था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स
Advertisement