Ajab-Gajab: दुनिया के इन देशों में कभी नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है कुछ ऐसा नजारा

admin
Updated At: 30 Dec 2022 at 01:52 PM
दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है जिसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर सूर्य अस्त नहीं होता है और रात नहीं होती है। दुनिया की इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी।
12 घंटे बीतने के बाद इन जगहों पर दिन की तरह नजारा दिखता है अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यह भी सवाल मन में उठ रहा होगा कि वहां पर सूर्य क्यों नहीं डूबता है? आज हम आपको अपनी इस खबर में धरती पर स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां सूर्य नहीं अस्त होता है और रात नहीं होती है।
नार्वे
नार्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती है और दिन रहता है। इस देश में स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप गर्मियों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां पर जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं।
कनाडा
कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नुनावुत शहर स्थित है। आर्कटिक सर्कल से लगभग दो डिग्री ऊपर स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लगातार दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर 30 दिन तक सिर्फ रात रहती है और सूर्य नहीं निकलता है।
आइसलैंड
यूरोप के सबसे बड़े द्वीपों में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है।
अलास्का
अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं।





Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स
Advertisement