जेल व गृह विभाग में होगी एक हजार पदों पर भर्ती, हर गांव में बनेगा अमृत सरोवर

admin
Updated At: 21 Feb 2024 at 12:21 PM
लेखा परीक्षा में 60 प्रतिशत ही कर्मचारी हुए पास, मिलेगा एक इंक्रिमेंट
रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा के अनुदान मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। गृह व जेल विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं प्रत्येक गांव अब अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा। सदन में विजय शर्मा ने कहा कि हमें पुलिस का हौसला बढ़ाना पड़ेगा। पिछली सरकार में पुलिस का मनोबल काफी गिरा था, जिसे विभिन्न प्रविधानों के माध्यम से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के हित में कई प्रविधान किए गए हैं। जेल और गृह विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती होगी। महिला थानों में 300 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम रोकने के लिए चार नए पुलिस थानो में 96 नए पद सृजित किए गए हैं। साइबर क्राइम रोकने 3.50 करोड़ का सिर्फ साफ्टवेर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल सजा का घर नहीं, ब्लकि सुधार गृह बनेगा। जेलों में कैदियों को प्रिजन कालिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी शंखनाद
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर महिला स्व सहायता समूहों को बकाया राशि का भुगतान होगा। महिला स्व सहायता समूहों के खाद्य उत्पाद स्वीगी, जोमैटो पर भी होगा। खाद्य उत्पादों के लिए अलग एप्लिकेशन बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में अब एक अमृत सरोवर बनाया जाएगा। इससे पहले जिले में 75 तालाबों का चयन किया जाता था। पीएम आवास के लिए 12206 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। 11 हजार ग्राम पंचायतों में महिलाओं के उठने-बैठने के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। 3,000 से अधिक जनसंख्या वाले गांव का मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स
Advertisement