होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


चैंपियंस ट्रॉफी 2025:Champions trophyDubaiChhatisgarh budgetOp choudhriNew relway line

'जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की', आईपीएल से पहले सौरव गांगुली से मिले धोनी

Featured Image

admin

Updated At: 04 Feb 2023 at 05:10 PM

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वह हाल ही में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए थे। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू कम नहीं हुई। वह अभी भी कई विज्ञापनों में नजर आते हैं। धोनी हाल ही में पुलिस की वर्दी में नजर आए थे और अब वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ दिखे हैं।कहा जा रहा है कि भारत के दो दिग्गज कप्तानों की मुलाकात दिल्ली में हुई है। इस दौरान दोनों ने काफी देर तक बात की है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर धोनी और गांगुली की तस्वीर शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा, ''जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की।'' धोनी ने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है और वह आखिरी बार आईपीएल में नजर आ सकते हैं।माना जा रहा है कि 41 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा। वह इसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। दूसरी ओर, गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद से परिवार को समय दे रहे हैं। गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर बनाया गया है। गांगुली फ्रेंचाइजी की तीन टीमों के डायरेक्टर होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की दो अन्य टीमें इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और एसए टी20 (ILT20) में हैं।धोनी की नजर चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने पर होगी। अब तक 234 आईपीएल मैचों में धोनी ने 39.2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार चेन्नई को खिताब दिलाया है। पिछले दो आईपीएल संस्करणों में धोनी का स्ट्राइक रेट 130 से कम रहा है। आईपीएल 2022 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 232 रन बनाए।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Advertisement