नवा रायपुर:
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने शासकीय कार्यालयों में कार्यरत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण (Attachment) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार, इन सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी मूल पदस्थ संस्था में वापस कार्यभार ग्रहण करना होगा।
स्कूल में अनुशासनहीनता पर एक्शन: प्राचार्य से मारपीट करने वाले कर्मचारी निलंबित

मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के बाद, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से अपनी दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। ऐसे कर्मचारियों के संबंध में निर्धारित समय-सीमा के पश्चात कार्यभार ग्रहण करने तक की अवधि को ‘सेवा हरण’ (Break in Service) माना जाएगा।
संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों की सूची और उनके ‘ब्रेक इन सर्विस’ से संबंधित प्रस्ताव संचालनालय को तुरंत उपलब्ध कराएं।
यह आदेश दिनांक 15.07.2026 को जारी किया गया है, जो विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

