ITR Filing Deadline 2026: 31 जुलाई तक जरूर भर लें इनकम टैक्स रिटर्न, जानें फॉर्म चुनने से लेकर पेनल्टी तक की पूरी जानकारी
नई दिल्ली | देश में महिला सशक्तिकरण की एक नई और बुलंद तस्वीर उभरकर सामने आई है। बृहस्पतिवार को जारी ‘2026 कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स सूची’ के अनुसार, भारत में प्रभावशाली महिलाओं की संख्या में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सूची में शामिल 117 प्रभावशाली महिलाओं की कुल संपत्ति 39 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गई है, जो फिनलैंड जैसे विकसित देश की पूरी जीडीपी (लगभग 32 लाख करोड़ रुपये) से भी अधिक है।
इस रिपोर्ट की सबसे खास और प्रेरणादायी बात यह है कि इनमें से लगभग 84 फीसदी (98 महिलाएं) ‘सेल्फ-मेड’ हैं, यानी उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। यह आंकड़ा विरासत में संपत्ति पाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच गुना से भी ज्यादा है।
छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल नेटवर्क के विस्तार को मिली नई रफ्तार
सबसे युवा और सबसे उम्रदराज चेहरे
12 अलग-अलग श्रेणियों में जारी इस सूची में कॉरपोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों से लेकर खेल, कंटेंट क्रिएशन और सोशल इन्फ्लुएंसर्स को शामिल किया गया है:
-
सबसे युवा: पैरा तीरंदाज शीतल देवी (19 वर्ष) सूची में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की प्रभावशाली महिला बनी हैं।
-
सबसे उम्रदराज: दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर (86 वर्ष) सूची की सबसे उम्रदराज महिला लीडर हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सत्र 2026-27 के लिए तिमाही और छमाही परीक्षाओं की समय-सारणी, जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति
विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष पर रहीं महिलाएं
हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट में क्षेत्रवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की सूची:
-
फैशन व लाइफस्टाइल: मीना बिंद्रा
-
सोशल चेंज मेकर: तुषारा शंकर
-
हर्टलैंड फाउंडर: रजनी बेक्टर
-
न्यू इकॉनमी: वैशाली निगम सिन्हा
-
वेटरंस: सुनीता एवं प्रीथा रेड्डी
-
पैरालंपिक मेडलिस्ट: अवनि लेखरा
-
लेखक: सुधा मूर्ति
-
इंफ्लुएंसर्स: अनन्या बिरला
-
स्वतंत्र पत्रकार: फे डिसूजा
-
स्टार्टअप फाउंडर: कनिका गुप्ता शोरी
-
वेल्थ मल्टीप्लायर: रोशनी नादर मल्होत्रा
-
पेशेवर सीईओ: प्रिया नायर
ओडिशा में महानदी के उफान से 20 ज़िले हाई अलर्ट पर
रिपोर्ट की अन्य प्रमुख विशेषताएं
-
वेल्थ मल्टीप्लायर में दबदबा: एचसीएलटेक (HCLTech) की रोशनी नादर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ ‘वेल्थ मल्टीप्लायर्स’ श्रेणी में शीर्ष पर हैं।
-
सोशल मीडिया पर पकड़: बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 10 लाख से अधिक लिंक्डइन फॉलोअर्स के साथ इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला लीडर बनी हैं।
-
करियर के लिए पलायन: सूची में शामिल 33 महिलाओं ने अपने करियर और सपनों को पूरा करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य का रुख किया, जबकि 2 महिलाएं विदेशों में जाकर स्थापित हुईं।
मुंबई शीर्ष पर, दिल्ली ने लगाई लंबी छलांग
प्रभावशाली महिलाओं के ठिकाने के मामले में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब भी पहले स्थान पर बनी हुई है:
-
मुंबई: 26 प्रभावशाली महिलाओं के साथ पहले स्थान पर (हालाँकि 2025 की तुलना में 12 की कमी)।
-
दिल्ली: 21 महिलाओं के साथ दूसरे स्थान पर (दिल्ली में 8 नई महिलाओं का इजाफा हुआ है)।
-
बंगलूरू: 16 महिलाओं के साथ तीसरे स्थान पर।
-
गुरुग्राम व पुणे: गुरुग्राम (6) चौथे और पुणे (5) पांचवें स्थान पर रहे।
जीरो एक्सीडेंट, 93% कम नुकसान: ‘कोरबा मॉडल’ बना देश के लिए मानव-वन्यजीव प्रबंधन का नया पैमाना
भारतीय अर्थव्यवस्था की नई रीढ़
2026 की हुरुन रिपोर्ट यह साबित करती है कि भारतीय महिलाएं न केवल पारंपरिक व्यापारिक घरानों से बाहर निकलकर खुद के दम पर साम्राज्य खड़ा कर रही हैं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का नेतृत्व भी कर रही हैं।



