जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे देश के 53वें CJI, हरियाणा के छोटे से गांव से सुप्रीम कोर्ट तक का प्रेरक सफर
रायपुर। विश्व जागृति मिशन मंडल के संस्थापक सद्गुरु सुधांशु महाराज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की धर्मधानी रायपुर में विराजमान होंगे। उनका चार दिवसीय प्रवास 4 से 7 दिसंबर तक होगा, जिसमें वे अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को संबोधित करेंगे।
इसकी तैयारियों का जिक्र मिशन मंडल के पदाधिकारियों ने ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। प्रेस वार्ता में मंडल के अध्यक्ष सुरेश सचदेव, सुनील सचदेव, मीडिया प्रभारी अश्विनी विग, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि महाराज सुधांशु अपने प्रवास के दौरान परसदा स्थित ब्रह्मलोक आश्रम में चल रहे श्री कैलाश मानसरोवर निर्माण कार्य का भी अवलोकन करेंगे और आवश्यक सुझाव देंगे।
नक्सलवाद का पतन और भारत की नई सुबह: हिड़मा का अंत और देश का ऐतिहासिक मोड़
रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में दिव्य भक्ति सत्संग का शुभारंभ गुरुवार, 4 दिसंबर को शाम 4.30 बजे होगा और यह 7.30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 5 से 7 दिसंबर तक सुबह 9 से 11.30 बजे और शाम 5 से 7.30 बजे तक सत्संग अनवरत चलेगा। इस चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे मंत्र दीक्षा कार्यक्रम के साथ होगा।
विश्व जागृति मिशन मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं को दिव्य भक्ति सत्संग में भाग लेने का अवसर मिलेगा और गुरु पूर्णिमा के पावन संदेश का अनुभव कर सकेंगे।
सर्दियों में क्यों जरूरी हैं बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़-तिल? जाने पुरे रिपोर्ट

