बगीचा जशपुर
श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 जनवरी 2026 को माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा औघड़ की तकिया बगीचा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संपन्न हुआ
राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर विद्यालयों का चयन कर पुरस्कार हेतु नामांकन प्रेषित
निर्वाण दिवस के अवसर पर समूह की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए 25 गरीब स्कूली छात्र छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु टोपी मोजा एवं बिस्किट वितरित किए गए वहीं 50 गरीब पहाड़ी कोरवा महिला पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए
कार्यक्रम का प्रथम चरण नगर पंचायत बगीचा अंतर्गत प्राथमिक शाला गांग झरिया में आयोजित किया गया। यहाँ समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन द्वारा सर्वप्रथम परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर विधिवत पूजन आरती जयकारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात ठंड से बचाव के उद्देश्य से 25 जरूरतमंद छात्र छात्राओं को टोपी मोजा एवं खाद्य सामग्री के रूप में बिस्किट वितरित किए गए
कंबल वितरण कार्यक्रम का तृतीय चरण ग्राम सलखाडांड के दर्रिपारा में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भी अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण पूजन आरती जयकारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद 50 गरीब पहाड़ी कोरवा महिला पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दो चरणों में 260 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। इस प्रकार समूह शाखा बगीचा द्वारा अब तक कुल 310 कंबल का वितरण किया जा चुका है
इस अवसर पर प्रातः समूह शाखा बगीचा परिसर में माँ मैत्रायणी योगिनी जी के तेल चित्र पर पूजन आरती के पश्चात सफल योनि पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मिठाई एवं फल प्रसाद तथा दोपहर का प्रसाद ग्रहण कर शाखा के महिला पुरुष सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्यक्रम को पूर्ण किया
उक्त वितरण कार्यक्रम में समूह शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता मंत्री भगवान राम गुप्ता कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता संयुक्त मंत्री अवधूत कुमार गुप्ता राजेंद्र कृष्ण गुप्ता अमृत यादव अभिजीत गुप्ता सहित महिला संगठन से सुप्रिया गुप्ता भाग्यमणि देवी संतोष शर्मा नीलावती देवी सुभद्रा गुप्ता दोनों सुनीता गुप्ता प्रमिला गुप्ता राधा गुप्ता पिंकी शर्मा एवं प्रीतिबाला गुप्ता उपस्थित रहीं
प्री-बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी, 15 जनवरी से शुरू होंगे इम्तिहान
कार्यक्रम को सफल बनाने में राखी पहाड़िया सुमति चौहान एवं कल्पना तिर्की का विशेष सहयोग रहा
माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम मानवता करुणा और समाज के प्रति दायित्व का जीवंत उदाहरण बना

