OnePlus N6x 5G भारत में लॉन्च: स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस (OnePlus) ने भारतीय बाजार में अपना नया और सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन OnePlus N6x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

 

डिजाइन: मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी और IP64 रेटिंग

फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी दी गई है, जो इसे काफी मजबूत बनाती है। इसमें आर्मरशेल प्रोटेक्शन भी मिलता है, जिससे जमीन पर गिरने से इसके टूटने का खतरा कम रहता है। धूल और पानी के छीटों से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें पतले बेजल्स के साथ सेल्फी कैमरा मिलता है। बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन दो कलर- आइस ब्लू और बरगंडी रेड में मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोन में 6.8-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है जो LCD पैनल पर बनी है। इसका रेजोल्यूशन 1570 x 720 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। इसमें एक्वा टच टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाथ गीले या चिकने होने पर भी स्क्रीन टच स्मूथ काम करता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है, जो सेकेंडरी AI लेंस के साथ काम करता है। इसमें 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेस: यह फोन 6nm फैब्रिकेशन पर बने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। गेमिंग या हेवी इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 5300mm VC (वेपर चैंबर) कूलिंग एरिया दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित ऑक्सीजन OS 16 पर रन करता है।

बैटरी: पावर बैकअप फोन में 7000mAh की बैटरी है, जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर सामान्य इस्तेमाल में यह फोन 2.5 दिन तक चल सकता है।

कीमत और पहली सेल

OnePlus N6x 5G का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹18,999 में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹17,499 रह जाएगी। यह स्मार्टफोन 4 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version