‘मिशन 31 मार्च’ की उल्टी गिनती शुरू: छत्तीसगढ़ से झारखंड तक नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी घेराबंदी; क्या 1 अप्रैल को नक्सल मुक्त होगा भारत?

रायपुर : 29 मार्च 2026

आज देशभर में मसीही समुदाय द्वारा ‘पाम संडे’ (Palm Sunday) यानी खजूर रविवार पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और यह दिन उस ‘पवित्र सप्ताह’ (Holy Week) के औपचारिक आरंभ का प्रतीक है जो अगले रविवार को ईस्टर संडे के साथ संपन्न होगा।

राजधानी रायपुर के सेंट पॉल कैथेड्रल से कुनकुरी के महागिरिजाघर सहित देश के तमाम छोटे-बड़े गिरजाघरों में सुबह से ही विशेष आराधना और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है जहाँ श्रद्धालुओं ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर भव्य प्रभात फेरी निकाली और ‘होसाना-होसाना’ के जयकारों के साथ प्रभु यीशु मसीह का अभिनंदन किया।

देश में कैसे दूर होगी डॉक्टरों की कमी? ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार: देखिए सरकार का ‘मिशन 1: 811’; गांवों में तैनाती के लिए You Quote, We Pay स्कीम और 157 नए मेडिकल कॉलेज तैयार , जानिए स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

बाइबिल के अनुसार आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह शांति के संदेशवाहक के रूप में एक गधे पर सवार होकर यरूशलेम पहुँचे थे जहाँ वहां की जनता ने उनके स्वागत में अपनी चादरें बिछा दी थीं और हाथों में खजूर की डालियाँ लेकर उनका स्वागत किया था जिसे विजय और शांति का प्रतीक माना जाता है।

भारत में दौड़ेगी ‘हाइड्रोजन’ गाड़ियां: सरकार ने जारी किया सुरक्षा और अप्रूवल नियमों का ड्राफ्ट; प्रदूषण मुक्त सफर के लिए तय हुए कड़े मानक

पाम संडे के साथ ही मसीही समाज के लिए साल के सबसे पवित्र सात दिनों की शुरुआत हो गई है जिसमें प्रभु यीशु के दुखों, उनके महान बलिदान और फिर पुनरुत्थान को गहराई से याद किया जाता है। इस कड़ी में आगामी 2 अप्रैल को पुण्य गुरुवार (Maundy Thursday) मनाया जाएगा जो प्रभु के अंतिम भोज की याद दिलाता है और इसके बाद 3 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर प्रभु यीशु के क्रूस पर दिए गए सर्वोच्च बलिदान को अत्यंत शोक व मौन प्रार्थना के साथ याद किया जाएगा।

आधार बना और भी ‘स्मार्ट’ और सुरक्षित: अब फिंगरप्रिंट के साथ चेहरे से भी होगा प्रमाणीकरण; तकनीकी खराबी आने पर भी नहीं रुकेंगे सरकारी लाभ

इस पवित्र सप्ताह का समापन 5 अप्रैल को ‘ईस्टर संडे’ के रूप में होगा जब प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में मसीही समाज जश्न मनाएगा। आज के दिन चर्चों में विशेष रूप से खजूर की डालियों को आशीष दी जाती है जिसे लोग अपने घरों में शांति और आशीष के प्रतीक के रूप में ले जाते हैं और यह पर्व पूरी दुनिया को विनम्रता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

शराब दुकानों के लिए अब निकलेगी ‘लॉटरी’: 1 अप्रैल से बदलेगी आबकारी नीति; पुरानी दुकानों का कार्यकाल 2 महीने बढ़ा, नहीं खुलेगी कोई नई दुकान

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version