साल 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म बनी ‘सैयारा’, IMDb ने जारी की टॉप-10 लिस्ट
रायपुर, 11 दिसंबर 2025। नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव 2026 से पहले पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों में कविता और कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिलेवार आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे, साथ ही वे राज्य स्तरीय फाइनल में हिस्सा ले सकेंगे।
प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई ऊर्जा देने और युवा लेखकों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। इसके लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं, जिनके कार्यालय में छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित प्रविष्टियाँ जमा कर सकेंगे।
CBSE 10वीं बोर्ड 2026 के नियम बदले, ऐसे लिखनी होगी आंसर शीट
30 दिसंबर अंतिम तिथि
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपनी मौलिक, अप्रकाशित और टंकित कविता या कहानी 30 दिसंबर 2025 तक नोडल अधिकारी को सौंप सकते हैं।
– 8 छंदों की कविता
– 1200 शब्दों की कहानी
प्रतिभागी किसी कॉलेज/विश्वविद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए और आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही कॉलेज आईडी या प्राचार्य का प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा।
छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू, जाने कहाँ क्या रेट हुआ निर्धारित
जिला स्तर के पुरस्कार
– प्रथम पुरस्कार: ₹5100
– द्वितीय पुरस्कार: ₹3100
– तृतीय पुरस्कार: ₹1500
साथ ही तीन प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹1000-1000
राज्य स्तरीय पुरस्कार
जिला स्तर के विजेताओं के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें—
– प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
– द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
– तृतीय पुरस्कार: ₹7000
साथ ही तीन प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹5100-5100
निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा। राज्य स्तरीय विजेताओं को 23–25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी पुरस्कृत कविताओं और कहानियों का संकलन प्रकाशित किया जाएगा, जिसका विमोचन भी उत्सव के दौरान किया जाएगा।
आखिरी तारीख बेहद पास, आज ही करा लें आधार–पैन लिंकिंग, वरना 1 जनवरी 2026 से पैन हो जाएगा निष्क्रिय
प्रविष्टि जमा करते समय कविता/कहानी के पहले पृष्ठ और लिफाफे पर “युवा हिंदी कविता–कहानी लेखन प्रतियोगिता” स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है।रायपुर साहित्य उत्सव 2026 युवा रचनाकारों के लिए राज्य का सबसे बड़ा साहित्यिक मंच बनने जा रहा है।



