साल 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म बनी ‘सैयारा’, IMDb ने जारी की टॉप-10 लिस्ट

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। सरगुजा और जशपुर जिलों के साथ-साथ मैनपाट, सामरीपाट, सन्ना और पांड्रापाठ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान लगातार 5°C के आसपास बना हुआ है, जबकि मैनपाट, सामरीपाट, सन्ना और पड्रापाठ में पारा 4°C तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में स्थिति इतनी खराब है कि सुबह की ओस जमकर बर्फ में बदल रही है। लोगों को बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिक एस.के. मंडल के अनुसार अंबिकापुर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, हालांकि कोहरा नहीं है। वायुमंडल में नमी बेहद कम होने और आसमान पूरी तरह साफ रहने से दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाएं शाम होते ही ठिठुरन बढ़ा देती हैं। अगले 2–3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

रोशनी, रिवाज और पहचान: दिवाली, कुम्भ से दुर्गा पूजा तक यूनेस्को ने चुनी भारत की 16 जीवंत सांस्कृतिक परंपराएँ

मंगलवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.7°C दर्ज किया गया, जबकि पाट क्षेत्रों—मैनपाट, सामरीपाट, पांड्रापाठ और सन्ना—में दिन के समय भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही। हालात ऐसे हैं कि जशपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-सुबह धुंध और बर्फीली हवा के कारण जनजीवन लगभग ठहर सा गया है।

इधर पूरे प्रदेश में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर में तापमान 10°C से नीचे चला गया है। मैनपाट में पारा 4°C से नीचे पहुंचने के चलते ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं, वहीं मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ने से सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू, जाने कहाँ क्या रेट हुआ निर्धारित

मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा और मनेंद्रगढ़-भरतपुर सहित 17 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 4.8°C की गिरावट के साथ 8.9°C दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 दिसंबर तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी और महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान 8°C से नीचे जा सकता है। कई जिलों में कोहरा बढ़ने की भी संभावना है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान इस प्रकार रहा—मैनपाट में पारा 8°C से नीचे, अंबिकापुर में 5.3°C, पेंड्रा में 10°C और जगदलपुर में 9.9°C। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

अब ऑनलाइन होगी प्राथमिक शिक्षकों की हाजिरी, स्कूल शुरू होने के एक घंटे के भीतर देनी होगी उपस्थिति

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version