गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 10 जांबाज अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल
रायपुर: 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण है। राज्य के जेल और पुलिस विभाग से जुड़े 25 अफसरों और कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा प्रदान किया जाएगा।
केंद्रीय गृह विभाग द्वारा जारी सूची में जेल विभाग के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का निर्णय शामिल है। इसके अलावा, कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस 2026: अशोक चक्र से शुभांशु शुक्ला सम्मानित, 70 जांबाज़ों को वीरता पुरस्कार
सेवा पदक पाने वाले अधिकारी और कर्मचारी
सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मियों में आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी प्रशांत ठाकुर, सेनानी श्वेता राजमणी, एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक कौशिल्या भट्ट, रोहित कुमार झा, कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर डाल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा, एपीसी सुशील कुमार बरूआ सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, एकता-समावेश और आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक
साथ ही, नक्सल प्रभावित सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में बहादुरी दिखाने वाले 14 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक दिया जाएगा। इस सूची में सुकमा के तीन शहीद पुलिसकर्मी – एएसआई रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस 2026: अशोक चक्र से शुभांशु शुक्ला सम्मानित, 70 जांबाज़ों को वीरता पुरस्कार
वीरता पदक पाने वाले अन्य अधिकारी और जवान
वीरता पदक प्राप्त करने वालों में सुकमा के एसपी सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम और दंतेवाड़ा के आरक्षक माड़वी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य शामिल हैं।
पद्म से परम विशिष्ट सेवा तक: गणतंत्र दिवस 2026 पर देश के शूरवीरों और विभूतियों को सम्मान
छत्तीसगढ़ पुलिस ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके साहस, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है। साथ ही यह पूरे पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और सेवा भावना को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।
गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 10 जांबाज अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल

