देशभर की 14 साल की बेटियों को अब मुफ्त मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच!”
रायपुर/जशपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में जशपुर जिले के विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक श्रीमती गोमती साय ने विधानसभा प्रश्न संख्या 637 के माध्यम से जशपुर जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और उनकी वर्तमान स्थिति पर सरकार से विस्तृत लेखा-जोखा मांगा।
विधायक गोमती साय ने सदन में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्वीकृत किए गए कार्यों का विवरण मांगते हुए पूछा कि इनमें से कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कितने अब भी अधूरे पड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से उन कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया जिन्हें कागजों पर ‘पूर्ण’ बताया गया है, लेकिन वास्तव में वे जर्जर या खराब स्थिति में हैं। विधायक ने घटिया निर्माण के कारणों और उनकी जांच के संबंध में भी सरकार से जवाब मांगा।
इसके साथ ही, उन्होंने खराब निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध अब तक की गई दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी भी चाही। इन सभी सवालों का लिखित उत्तर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सदन में प्रस्तुत किया।
विधायक गोमती साय ने विधानसभा में जशपुर जिले की सड़कों के निर्माण और मरम्मत का सवाल उठाया
जशपुर जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लेटलतीफी को लेकर अक्सर स्थानीय स्तर पर शिकायतें आती रही हैं। अब विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद प्रशासन पर अधूरे और जर्जर कार्यों को दुरुस्त करने का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।


