छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया आज से शुरू
नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। नई पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की एंट्री के साथ ही आंधी, बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम भारत पर पड़ेगा, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं का दौर रहेगा।
हेल्थ बीमा में बड़ा बदलाव, बुजुर्गों को मिली राहत, सालाना प्रीमियम अब सिर्फ 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा दिखेगा।
4 और 5 नवंबर को इन राज्यों के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में 10 से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो दिन बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय सिस्टम
आईएमडी ने बताया कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसके साथ ही, उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन दो प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
दर्दनाक हादसा, बेकाबू डंपर ने 300 मीटर तक 10 गाड़ियों को रौंदा, 13 की मौत, 15 घायल
किन राज्यों में कब-कब असर
4-5 नवंबर: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड — बारिश और बर्फबारी की संभावना
4-5 नवंबर: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान — हल्की से मध्यम बारिश
5-7 नवंबर: गुजरात, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र — बिजली कड़कने के साथ आंधी का पूर्वानुमान
3 नवंबर: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा — आंधी और बारिश की संभावना
5 नवंबर तक: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह — तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और गरज के साथ बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट
स्काईमेट वेदर के अनुसार, अरब सागर के ऊपर बना निम्न दबाव अब कमजोर हो गया है, जबकि बंगाल की खाड़ी का सिस्टम अभी सक्रिय है।
यह चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।
इसके प्रभाव से 4 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के पास पहुंचेगा, जिससे मौसम में अचानक परिवर्तन होगा।
सीएम विष्णुदेव साय की बाइक राइड — युवाओं को दिया “स्पीड नहीं, सेफ्टी की पहचान बनाओ” का संदेश
बीते 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में भी झमाझम बारिश हुई।
मौसम में बदलाव के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
आईएमडी की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, बिजली की तारों, पेड़ों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें।
महाकुल यादव समाज सेवा समिति की नियमावली 2025 का हुआ सामूहिक पाठन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

