रायपुर: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अब गांवों का भी बनेगा ‘रिपोर्ट कार्ड’: पंचायत विकास सूचकांक के जरिए तय होगी शासन की जवाबदेही
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है। विभाग ने सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के कुल 700 पदों पर सीधी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को प्रस्ताव भेज दिया है।
विषयवार पदों का विवरण
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान में शैक्षणिक और सहायक सेवाओं के निम्नलिखित पदों को भरा जाएगा:
* सहायक प्राध्यापक (625 पद): इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणीशास्त्र के 50-50 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा वाणिज्य (75 पद), अर्थशास्त्र, इतिहास व भूगोल (25-25 पद), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (15 पद) और विधि (10 पद) शामिल हैं।
* ग्रंथपाल (Librarian): 50 पद।
* क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer): 25 पद।
भर्ती प्रक्रिया और आरक्षण रोस्टर तैयार
विभाग ने भर्ती के लिए आवश्यक आरक्षण रोस्टर, विषयवार रिक्तियों का निर्धारण और विस्तृत नियम तैयार कर लिए हैं। इस संबंध में 24 फरवरी 2026 को ही लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया गया है। आयोग जल्द ही तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा कर आधिकारिक विज्ञापन और परीक्षा पाठ्यक्रम जारी करेगा, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
राज्य सरकार का लक्ष्य महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। वर्तमान में शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग ने अतिथि प्राध्यापकों की व्यवस्था कर रखी है, जिनमें से अधिकांश नेट/सेट (NET/SET) क्वालिफाइड और पीएचडी (Ph.D.) धारक हैं। नई नियमित नियुक्तियों से उच्च शिक्षा ढांचे को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।
यह भर्ती न केवल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करेगी, बल्कि राज्य के उच्च शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी।
LPG सिलिंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त: अब लागू हुआ ESMA