राजनांदगांव

टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे से 18 सितंबर की शाम को सांसद कार्यालय राजनांदगांव में मुलाकात कर विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत किया। प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के राजेश चटर्जी, सतीश ब्यौहरे,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के संरक्षक मनीष मिश्रा ने सांसद श्री संतोष पांडे से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के संबंध में सविस्तार साक्ष्य प्रस्तुत किए। प्रतिनिधि मंडल ने टीईटी की अनिवार्यता के चलते देश के तीस लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों की मानसिक पीड़ा को रखा। शिक्षकों की योग्यता को सिर्फ टीईटी परीक्षा के आधार पर न आंक कर शिक्षकों के सुदीर्घ अनुभव को महत्व देने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद श्री संतोष पांडे से टीईटी के मामले को संसद में उठाने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि संसद में अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटा जा सकता है और इस प्रकार देश के तीस लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को राहत दी जा सकती है। प्रतिनिधि मंडल की बातों को सांसद श्री संतोष पांडे ने गौर से सुना और सकारात्मक रूख देखने को मिला। सांसद श्री संतोष पांडे ने इस मामले के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को मिलाने का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में सांसद श्री पांडे को सविस्तार डाक्यूमेंट उपलब्ध कराया। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय ने देश के लाखों शिक्षकों की दिन की चैन और रात की नींद सीन ली है और सरकार संसद में अध्यादेश लाकर शिक्षकों और उनके परिवारिक जीवन में उम्मीद की नई किरण ला सकते हैं क्योंकि स्वयं की नौकरी खोने की चिंता में क्या शिक्षक वर्ग पूरी शिद्दत एवं ईमानदारी से पढ़ा पायेंगे? क्या ऐसे ही भय के माहौल में शिक्षा गुणवत्ता आ सकेगी।
इस प्रतिनिधिमंडल मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आदरणीय श्री संतोष पांडे जी सांसद राजनांदगांव से टीईटी के संबंध में मुलाकात किया।राजेश चटर्जी प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, मनीष मिश्रा प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन,सतीश ब्यौहरे प्रांतीय प्रमुख महामंत्री, पी आर झाड़े जिला अध्यक्ष, रमेश कुमार साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव ,वीरेंद्र कुमार रंगारी सचिव शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव, ओमप्रकाश साहू जिला सचिव , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन राजनंदगांव, ललित प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष,बंदीशनेम पांडे जिला महासचिव,अमीन कुरैशी जिला प्रवक्ता, सोनेश्री पाटिल जिला मीडिया प्रभारी, रोशन साहू ब्लॉक संयोजक राजनांदगांव, सूरज प्रसाद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजनंदगांव, डीसम प्रसाद तिवारी ब्लॉक सचिव राजनांदगांव, सुधांशु सिंह, उत्तम डडसेना,थंगेश्वर साहू राजनांदगांव, चंचल कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष दुर्ग, लक्ष्मीकांत तिवारी सचिव दुर्ग, हरिशंकर देवांगन उपाध्यक्ष पाटन सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version