रायपुर/जशपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में जशपुर जिले के श्रम विभाग की कार्यप्रणाली और श्रमिक कल्याण योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में जिले के हजारों श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान जशपुर जिले में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत 15,504 श्रमिक, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत 5,997 और श्रम कल्याण मण्डल के माध्यम से 95 संगठित श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है।
छत्तीसगढ़ में 4 साल में 672 से बढ़कर 689 हुई दुकानें, ‘कम्पोजिट’ और ‘प्रीमियम’ का बढ़ा क्रेज
योजनाओं के लाभ की स्थिति देखें तो भवन एवं सन्निर्माण मण्डल ने इस अवधि में 20,412 श्रमिकों को लाभान्वित किया है, जबकि असंगठित कर्मकार मण्डल के माध्यम से 1,339 श्रमिकों को सहायता पहुंचाई गई है। हालांकि, संगठित श्रमिकों के लिए संचालित छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या फिलहाल शून्य रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए अब तकनीकी सुधारों पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में श्रमिकों का पंजीकरण उनके आधार नंबर का पीडीएस डाटा से मिलान कर ई-केवाईसी के माध्यम से किया जा रहा है ताकि सही लाभार्थी तक मदद पहुंचे।
बालोद जंबूरी कार्यक्रम: आयोजन पर खर्च हुए करोड़ों, विधानसभा में गूंजा टेंडर और शिकायतों का सवाल
प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है और सहायता राशि का भुगतान सीधे श्रमिकों के आधार लिंक बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। जिला स्तर पर श्रमिकों की समस्याओं और आवेदन संकलन के लिए श्रम संसाधन केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा, ‘श्रमेव जयते’ मोबाइल ऐप के जरिए श्रमिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा निरंतर विशेष पंजीकरण अभियान और श्रम सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अंतिम छोर पर मौजूद श्रमिक को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
इंजीनियरों की भारी कमी: जल संसाधन विभाग में 96 सहायक और 19 कार्यपालन अभियंताओं के पद खाली, जांच के घेरे में आए अधिकारियों की पदोन्नति पर रोक

