महंगे हो सकते हैं आपके मोबाइल रिचार्ज! जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी
जशपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और नागरिकों को संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों, आगामी त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और यातायात व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।
e-KYC हुआ और भी सरल: आधार से चेहरा मिलाने के लिए अब नहीं चाहिए अलग ऐप
लंबित अपराधों और पुराने मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण
डीआईजी एवं एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों, शिकायतों और मर्ग मामलों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लंबित स्थायी वारंटों की तामीली में तेजी लाने को कहा गया है।
जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे: NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट
आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
त्योहारों के मद्देनजर अभी से सुरक्षा तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि नागरिक शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।
छत्तीसगढ़ में मानसून 2026: प्रदेश में अब तक 931.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज,बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर-बेमेतरा में सामान्य से कम बारिश
विजिबल पुलिसिंग और गुंडा-बदमाशों पर निगरानी
जिम्मेदार अधिकारियों को क्षेत्र में ‘विजिबल पुलिसिंग’ (दृश्य पुलिस उपस्थिति) को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शाम के समय कॉम्बिंग पेट्रोलिंग, पैदल मार्च और सरप्राइज चेकिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। साथ ही, आदतन अपराधियों और गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखकर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को महीने में 3-4 बार ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनका त्वरित समाधान करने को कहा गया है।
रिटायरमेंट के बाद केवल कारण बताओ नोटिस देकर नहीं रोके जा सकते सेवानिवृत्ति लाभ: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 35 दिनों में भुगतान का आदेश
NDPS मामलों में ‘एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन’
मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए एनडीपीएस (NDPS) मामलों में केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर ‘एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन’ (शुरुआत से अंत तक जांच) करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत तस्करी के स्रोत, परिवहन, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य सभी चेहरों की पहचान कर पूरे नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। अवैध शराब, गौ-तस्करी और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर भी लगातार अभियान चलाने के निर्देश हैं।
विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल: वादों से आगे बढ़कर ‘गुड गवर्नेंस’ का मॉडल बना छत्तीसगढ़, बस्तर से लेकर औद्योगिक गलियारों तक बदलाव की नई बयार
साइबर अपराध और तकनीक का उपयोग
बढ़ते साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का तुरंत तकनीकी समाधान किया जाए। साथ ही, नागरिकों को ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान तेज किए जाएं। इसके अलावा ‘समाधान ऐप’ के जरिए होटलों और लॉज में ठहरने वाले आगंतुकों का अनिवार्य पंजीयन और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर भी जोर दिया गया।
अनुदान प्राप्त अशासकीय कॉलेजों के पेंशनरों को बड़ा झटका: सरकार ने निरस्त किया 2010 का आदेश, चौथे-पांचवें वेतनमान पर मिलने वाली पेंशन और ग्रेच्युटी बंद
यातायात नियमों का सख्ती से पालन और हेलमेट जागरूकता
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पुलिस के प्रति नागरिकों का विश्वास और मजबूत करने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार सहित जिले के सभी एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।


