नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के निर्देशों के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिल सके।

अब शिक्षा की कमान संभालेंगे ‘Frontier AI’ मॉडल! जानिए क्या बदलेगा क्लासरूम में…?
पहले चरण की प्रक्रिया: 16 फरवरी से छात्र पंजीयन का आगाज
समय-सारणी के अनुसार, सत्र के पहले चरण के लिए स्कूलों की प्रोफाइल अपडेट करने का काम जनवरी में ही पूरा हो चुका है। अब छात्र पंजीयन (Student Registration) की महत्वपूर्ण प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। पहले चरण की लॉटरी और सीटों का आवंटन 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच होगा, जिसके बाद चयनित बच्चों को 1 मई से 30 मई 2026 के बीच स्कूलों में दाखिला लेना होगा।
जनवरी में थोक महंगाई बढ़कर 1.81% पहुंची; विनिर्मित वस्तुओं ने बढ़ाया दबाव, पर सब्जियों ने दी राहत
दूसरा चरण: छूटे हुए बच्चों के लिए एक और मौका
वे परिवार जो पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए जून महीने से दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरे चरण के लिए छात्र पंजीयन 1 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसकी लॉटरी और आबंटन प्रक्रिया 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच संपन्न होगी, और बच्चों को 3 अगस्त से 17 अगस्त तक स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही नए स्कूलों के रजिस्ट्रेशन का कार्य भी 8 जून से 20 जून के बीच किया जाना तय किया गया है।
25 लाख शिक्षकों का हल्लाबोल: ‘सेवारत शिक्षकों के लिए खत्म हो टेट (TET) की अनिवार्यता’, केंद्र सरकार से संशोधन की मांग
पारदर्शिता के साथ होगा दाखिला
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। अभिभावक निर्धारित तिथि के भीतर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। समय-सारणी में शुल्क प्रतिपूर्ति (Fee Reimbursement) के सत्यापन के लिए भी 25 मई से 30 मई 2026 का समय निर्धारित किया गया है, ताकि स्कूलों को भुगतान की प्रक्रिया भी सुचारू रहे।
यह पहल सैकड़ों बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

