छात्रवृत्ति ऑनलाइन प्रक्रिया क्यों अटक रही है तकनीकी अव्यवस्था की मार झेल रहे स्कूल और छात्र
जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम अंकिरा निवासी और युवाओं के बीच लोकप्रिय सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सागर सिंह को राष्ट्रीय हिन्दू जन कल्याण संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 20 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।

कोनपारा धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड जयप्रकाश साहू पुलिस गिरफ्त में
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उज्ज्वला सिंह (अधिवक्ता) ने स्वयं फोन कर सागर सिंह को बधाई दी और संगठन के दायित्वों को पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ निभाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सागर सिंह जैसे कर्मठ, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं से संगठन को नई दिशा और नई गति मिलेगी।
क्रेटा कार से 1 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
गौरतलब है कि सागर सिंह वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा तपकरा मंडल के उपाध्यक्ष हैं, वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जशपुर जिला के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक सरोकारों, युवाओं के संगठन और जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिला चुकी है।
धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: जिला खाद्य अधिकारी निलंबित
इस अवसर पर सागर सिंह ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान से अधिक एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। समाज, राष्ट्र और जनकल्याण के लिए संगठन की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है सरकार – कांग्रेस
सागर सिंह की इस नियुक्ति से जशपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में समर्थकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के बीच हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

