आईजी आईपीएस रतन लाल डांगी निलंबित: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली | 26 मार्च 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बहुप्रतीक्षित दूसरे चरण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड ने लीग चरण के शेष 50 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे अब कुल 70 लीग मैचों की तस्वीर साफ हो गई है। आईपीएल के इस 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि लीग चरण के मुकाबले 24 मई तक चलेंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल मैच की तारीखों और वेन्यू का सस्पेंस बरकरार रखा है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की जेलों में 285 मौतों पर ‘मानवाधिकार आयोग’ का बड़ा एक्शन: मुख्य सचिव और जेल डीजी को थमाया नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब
दो भागों में क्यों आया कार्यक्रम?
आईपीएल 2026 का कार्यक्रम दो चरणों में जारी करने के पीछे मुख्य कारण देश के पांच राज्यों—असम, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हैं। इन राज्यों में अगले महीने चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 4 मई को आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा और सुरक्षा व्यवस्था के आकलन के बाद ही बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से 24 मई तक का पूरा कार्यक्रम घोषित किया है। इससे पहले केवल 12 अप्रैल तक के शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान खरीदना हुआ सस्ता: रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर समाप्त, साय सरकार का बड़ा फैसला
रायपुर और धर्मशाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दूसरे चरण के मुकाबले देश के 12 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर के साथ-साथ धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ को भी वेन्यू के रूप में चुना गया है।
आईपीएल 2026 के इस सीजन में रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलने के साथ-साथ दो विशेष होम मैच छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी खेलेगी।
‘अपनों’ ने ही सरकार से पूछे सबसे ज्यादा सवाल, नए विधायकों ने भी दिखाया दम विधानसभा में किसका ‘दम’ और कौन ‘खामोश’? 90 विधायकों के रिपोर्ट कार्ड में हुआ बड़ा खुलासा!
इसी तरह, टूर्नामेंट में धर्मशाला की चमक भी देखने को मिलेगी जहाँ पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच साझा करेगी, जिसमें से धर्मशाला को तीन महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी और अपने कोटे के चार घरेलू मैच जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेलेगी।
होटल-रेस्तरां में खाना होगा सस्ता! अब बिल में ‘LPG शुल्क’ या ‘गैस सरचार्ज’ जोड़ना पड़ेगा भारी; सरकार ने सख्त चेतावनी के साथ जारी की नई एडवाइजरी
डबल हेडर और समय का रोमांच
दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले से होगी। इस दौरान कुल आठ डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले देखने को मिलेंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के रोमांचक मुकाबले रात 7:30 बजे से खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और चुनाव की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही वेन्यू का चयन किया गया है, ताकि खेल और लोकतंत्र का उत्सव साथ-साथ चल सके।


