आगरा: ताजनगरी के बरहन क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अपनी बहन से शादी करने से मना करने पर एक महिला ने अपने ही देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। दिवाली की रात कमरे में बुलाकर भाभी ने सर्जिकल ब्लेड से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। करीब 11 महीने से फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) की धारा बढ़ाते हुए महिला को जेल भेज दिया है।

दीवाली की रात खूनी खेल: कमरे में बुलाकर किया हमला

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवक हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है:पीड़ित पिछले साल 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाने अपने गांव आया हुआ था। रात में पूजन के बाद वह घर के बाहर सो रहा था, जबकि आरोपी भाभी अपने तीन बच्चों के साथ अंदर कमरे में थी।रात करीब दो बजे भाभी ने किसी बहाने से देवर को अपने कमरे में बुलाया। जैसे ही वह अंदर पहुंचा, महिला ने अचानक ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से काट दिया। युवक की दर्दनाक चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे खून से लथपथ हालत में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया था।

बहन से शादी न करना बनी रंजिश की वजह

वारदात के पीछे पारिवारिक रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद मुख्य कारण बनकर सामने आया:आरोपी महिला अपनी सगी बहन की शादी इंजीनियर देवर से कराना चाहती थी। देवर द्वारा रिश्ते से साफ इनकार करने पर भाभी रंजिश रखने लगी थी और इसी खुन्नस में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पीड़ित की जेठानी ने थाने में नामजद केस दर्ज कराया था।

11 महीने से थी फरार, रिश्तेदार के घर से दबोची गई

घटना के अगली सुबह ही आरोपी महिला का पति गांव पहुंचा और उसे एटा स्थित मायके छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद से ही महिला लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी: डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में साफ हुआ था कि अत्यधिक खून बहने से युवक की जान जा सकती थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की कोशिश की धारा जोड़ी गई।सटीक मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से बरहन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महिला को उसके एक रिश्तेदार के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version