जशपुर 30 जनवरी 2026
जशपुर जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए अंतरित संगोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें पोस्टर, चित्रकला, स्लोगन, निबंध लेखन और रंगोली जैसी विधाओं को शामिल किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर से लेकर जिले तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं 30 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों से चयनित 10–10 छात्र-छात्राओं के नाम और उनकी प्रविष्टियाँ विकासखंड स्तर पर भेजी जाएंगी। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर चयनित प्रविष्टियों को निर्धारित तिथि पर जिले में उपलब्ध कराएं।
जिले स्तर की प्रतियोगिता 02 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
विकासखंड से जारी निर्देश के अनुसार वहाँ से चयनित प्रविष्टियाँ 1 फरवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे तक जिला मुख्यालय पहुंचनी जरूरी हैं। सभी प्रधानाध्यापकों को आयोजन को गंभीरता से संपन्न कराने और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे लाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच देना और शैक्षणिक वातावरण को सृजनात्मक बनाना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले स्तर पर श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा।

