बांसुरी की तान और चूड़ियों की खनक: जतरा में परंपरा निभाने उत्साह और उमंग के साथ उमड़ रहा जनसैलाब”
रमजान 2026: इस तारीख को दिखेगा रमजान का चांद, जानें कब होगी साल 2026 की पहली सहरी
जशपुर। जशपुर नगर में इन दिनों एक सकारात्मक बदलाव से चमक नजर आ रही है। यहाँ स्वच्छता अब केवल कागजी फाइलों का हिस्सा नहीं, बल्कि सड़कों पर दौड़ती एक हकीकत बन गई है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) योगेश्वर उपाध्याय की अगुवाई में ‘स्वच्छ जशपुर, सुंदर जशपुर’ अभियान ने शहर को एक ऐसी नई पहचान दी है, जिसकी चर्चा अब गली-चौराहों से लेकर प्रदेश के गलियारों तक हो रही है।
CGPSC 2025-26: 22 फरवरी को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 33 जिलों में बनाए गए केंद्र
छत्तीसगढ़ की पंचायतों में हाई-टेक हुई ग्राम सभाएं, 75% पंचायतों में बोलकर दर्ज होने लगी कार्यवाही

सुबह 6 बजे की ‘स्कूटी परिक्रमा‘
जशपुर ने एक ऐसी कार्यशैली देखी है जो आमतौर पर विरली होती है। जब शहर सो रहा होता है, तब CMO योगेश्वर उपाध्याय अपनी स्कूटी पर सवार होकर वार्डों की ‘परिक्रमा’ पर निकल पड़ते हैं। वे एसी कमरों में बैठकर रिपोर्ट नहीं मांगते, बल्कि खुद कचरे के ढेरों के पास खड़े होकर ऑन-द-स्पॉट सफाई करवाते हैं।
सफाई मित्रों के साथ उनका सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के अंदाज़ ने पूरे अमले में नई ऊर्जा फूंक दी है।इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता वे अधिक ऊर्जा से काम करते है. वार्डो में उनकी यह गश्त केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए एक भरोसा है कि उनका शहर अब सुरक्षित और साफ हाथों में है।
स्वाद में बेमिसाल, कीमत में कमाल: जशपुर का ‘देसी किंग’, मटन-चिकन के शौकीन भी इसके मुरीद!
चुनौतियों के पाले में तपकर निखरा जशपुर का ‘लाल हीरा’, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर
दीवारों पर उतरी ‘जशपुर की आत्मा’: आस्था और कला का संगम
जशपुर की दीवारें अब सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं रहीं, बल्कि वे अपनी कहानी खुद कह रही हैं। ‘स्वच्छ जशपुर सुंदर जशपुर’ थीम के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों को एक ‘ओपन आर्ट गैलरी’ में तब्दील कर दिया गया है।
स्वाद में बेमिसाल, कीमत में कमाल: जशपुर का ‘देसी किंग’, मटन-चिकन के शौकीन भी इसके मुरीद!
अब बिना जेब से पैसे दिए होगा इलाज; AIIA और 32 बीमा कंपनियों के बीच ऐतिहासिक समझौता
दीवारों पर भगवान, ग्राम देवता और आदिवासी लोक संस्कृति के चित्रों ने शहर को जीवंत बना दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों के चित्रों के माध्यम से युवाओं को जशपुर के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई जा रही है।स्थानीय कलाकारों की कलाकारी ने नागरिकों के मन में अपने शहर के प्रति अपनत्व और गर्व का भाव पैदा किया है।
मोहब्बत का ‘देसी वर्जन’: जहाँ सादगी ही सबसे बड़ा श्रृंगार और सरई ही सबसे बड़ा उपहार है

जशपुरनगर पालिका के CMO योगेश्वर उपाध्याय कहते है कि “इन कलाकृतियों में केवल रंग नहीं, बल्कि जशपुर की आस्था और गौरव समाहित है। हम आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना चाहते हैं।”
स्वच्छता से सम्मान की ओर जशपुर
जशपुर का यह बदलाव केवल बाहरी चमक-धमक नहीं है, बल्कि यह एक प्रशासनिक सोच और सामुदायिक सहभागिता का सफल प्रयोग है। CMO उपाध्याय की कर्मठता और दूरदर्शी सोच ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे नेक हों, तो एक स्कूटी पर सवार होकर भी पूरे शहर की तस्वीर बदली जा सकती है।
डिजिटल भारत 2026: हर जिले में 5G, हर पंचायत में इंटरनेट और धोखाधड़ी करने वालों पर सीधा प्रहार
जशपुर की जनता आशान्वित है कि आगामी स्वच्छ भारत मिशन की रेटिंग में जशपुर अब केवल प्रतिभागी नहीं, बल्कि एक मज़बूत दावेदार के रूप में उभर रहा है। यह जशपुर के बदलते स्वरूप की वह कहानी है, जो विकास के नए प्रतिमान गढ़ रही है।

