मानसून 2026: देश में इस साल सामान्य से कम बारिश के आसार, अल नीनो की आहट ने बढ़ाई चिंता
**जशपुर।** जशपुर पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है जिसके तहत थाना फरसाबहार क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी मुकेश पैंकरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्रधानमंत्री का ‘नारी शक्ति’ को भावुक पत्र: 2029 से महिला आरक्षण लागू करने के संकल्प को दोहराया
मामले का खुलासा तब हुआ जब 25 वर्षीय पीड़िता ने फरसाबहार थाने में अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि यह सिलसिला साल 2014 से शुरू हुआ था जब वह मात्र 14 वर्ष की नाबालिग थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी मुकेश पैंकरा ने प्यार और शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और घर में अकेला पाकर पहली बार उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद पिछले 12 वर्षों से आरोपी लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा और जब भी पीड़िता शादी का दबाव बनाती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था।
NHAI Toll Rules Update: ओवरलोड ट्रकों पर अब लगेगा 4 गुना जुर्माना, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी की नई अधिसूचना
घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब आरोपी ने पीड़िता को कोर्ट मैरिज करने के बहाने जशपुर बुलाया लेकिन रास्ते में जंगल के पास उसने फिर से पीड़िता के साथ जबरदस्ती की और धमकी दी कि यदि उसने बात नहीं मानी तो वह शादी नहीं करेगा। आरोपी ने जानबूझकर देरी की ताकि कुटुंब न्यायालय बंद हो जाए और शादी टल सके जिसके बाद उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
‘hedgexfund’ के नाम पर दोगुना पैसा करने का लालच देकर लाखों की ठगी, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
शिकायत मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में फरसाबहार पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 376, 376(2)(N) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अब उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में कांच की जगह अब प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, दुकानों में उतरी पहली खेप
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक ईश्वर साय, नीरज तिर्की और महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

