अंबिकापुर:
सरगुजा जिले में निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों द्वारा पालकों को विशेष दुकानों से ही कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
राशनकार्डधारियों को अप्रैल से मिलेगा केरोसिन
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अंबिकापुर ने एक आधिकारिक अपील जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर किसी खास दुकान से खरीदारी करने का दबाव बनाता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी स्थिति में वे तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराएं ताकि संबंधित स्कूलों के खिलाफ समय पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
Amul का ‘मेगा कीर्तिमान’: एक लाख करोड़ के क्लब में शामिल होने वाला पहला सहकारी डेयरी ब्रांड बना
प्रशासन ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को भी कड़े निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, सभी निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों को इस अपील की प्रति अपने सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करनी होगी ताकि छात्र और उनके पालक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
हाईकोर्ट सख्त: छत्तीसगढ़ के 5,000 स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट नहीं, शिक्षा सचिव से मांगी रिपोर्ट
यह कदम नए शैक्षणिक सत्र में पालकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने और स्कूलों की मनमानी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

