दवा नहीं, वरदान है ‘पुटकल’:साल में सिर्फ 60 दिन का मेहमान: डायबिटीज से लेकर पेट के रोगों तक, कुदरत की इस ‘लाल पोटली’ में छिपा है हर इलाज”, ” चखिए उस ‘पुटकल’ का स्वाद, जिसके मुरीद हुए बड़े-बड़े शेफ”
सूरजपुर। आगामी होली के त्यौहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूरजपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि होली के दौरान सड़कों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें कब होंगे एग्जाम
बैठक के दौरान एसएसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और प्रकरणों के निराकरण की धीमी गति पर प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने विशेष रूप से धारा 173(8) के तहत लंबित मामलों और गुमशुदा इंसानों की तलाश में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन में कोताही और ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में देरी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने 6 साल में उड़ाए 306 करोड़, 1,776 अपराधियों सहित 10 बैंककर्मी भी सलाखों के पीछे
होली की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए एसएसपी ने कहा कि होलिका दहन की रात और होली के दिन शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से नशे में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जाएगी। साथ ही, स्टंटबाजी करने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
आदिवासी अंचलों में कुछ इस तरह मनता है फगुआ” ……………..
एसएसपी श्री ठाकुर ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुना जाए और समंस-वारंटों की तामीली में कोई ढिलाई न बरती जाए। बैठक में प्रतापपुर और चंदौरा थाना क्षेत्र के तकनीकी कार्यों की सराहना भी की गई। अंत में, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व मर्यादित और सुरक्षित वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 94791-93999 पर दें।
गौ-सेवा आयोग के पास जशपुर जिले एक भी संस्था रजिस्टर नहीं, जानें क्या है पूरा मामला?

