सावधान! आधार में जन्मतिथि बदलना अब नहीं होगा आसान, UIDAI ने कड़े किए नियम
जशपुरनगर, 16 फरवरी 2026
जशपुरनगर के गम्हारिया स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अलसुबह लगभग 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह तहस-नहस हो गई और आसपास का इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।
”बेखुदी का वन-शॉट: कुदरती जाम में डूबी हवाएँ और दरख्तों का इश्किया मिजाज”
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क लगभग खाली थी। अचानक टकराने की जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और घायलों को सड़क पर तड़पते देखा। लोगों ने तुरंत मदद शुरू कर दी और प्रशासन को सूचना दी।
टी20 विश्व कप में भारत की धमाकेदार जीत पाकिस्तान 61 रन से परास्त सुपर 8 में टीम इंडिया की एंट्री
सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। ईएमटी कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए घायल किशोरों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें जिला अस्पताल जशपुर पहुँचाया।
‘PM राहत’ योजना को मंजूरी, सड़क दुर्घटना पीड़ितों का होगा मुफ्त इलाज
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए दो किशोरों को उन्नत इलाज के लिए रेफर कर दिया।
- अन्ूप नायक, 15 वर्ष, निवासी बरटोली – गम्भीर चोटों के चलते रांची रेफर
- प्रतीक गुप्ता, 15 वर्ष, निवासी बनियाटोली – अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर
- तीसरा किशोर – पहचान स्पष्ट नहीं, गंभीर चोटों के कारण इसे भी बाहर भेजा गया
“डिजिटल क्रांति से जागा ग्रामीण भारत: वर्चुअल सत्रों के जरिए पंचायत प्रतिनिधियों को मिला उपभोक्ता संरक्षण का प्रशिक्षण”
हादसे की सूचना के बाद जशपुर पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार, सुबह का धुंध या लापरवाही संभावित कारण माने जा रहे हैं, जिसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद होगी। पिकअप चालक की भूमिका और टक्कर की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
महुआ,सरई के फूल और आम के बौर की रसीली खुशबू से जंगल बना कुदरत का असली मयखाना!
गम्हारिया इलाके में इस हादसे के बाद दहशत और चिंता का माहौल है। लोग प्रशासन से NH-43 पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
भ्रामक और फर्जी खबरों पर नकेल: अभिव्यक्ति की आजादी के बीच डिजिटल अनुशासन पर सरकार सख्त

