जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के सुदूर उत्तर में बसा जशपुर जिला आज अपनी प्राकृतिक सुंदरता से कहीं ज्यादा अपनी ‘शिक्षा की क्रांति’ के लिए देश भर में चर्चा बटोर रहा है।
यहाँ की पथरीली पगडंडियों से निकलकर आदिवासी और गरीब परिवारों के बच्चे अब देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और मेडिकल कॉलेजों में अपनी जगह बना रहे हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बना है ‘संकल्प शिक्षण संस्थान’, जो महज एक सरकारी इमारत नहीं बल्कि हजारों आँखों के सपनों को हकीकत में बदलने वाला एक कारखाना बन चुका है।

साल 2011 में जब जिला प्रशासन ने खनिज न्यास निधि (DMF) का उपयोग शिक्षा के लिए करने का निर्णय लिया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वनांचल के ये बच्चे एक दिन सफलता की ऐसी इबारत लिखेंगे कि बड़े-बड़े निजी कोचिंग संस्थान भी पीछे छूट जाए



S.No. Session School Name NAME Guardian TOTAL Marks PERCENTES State Rank Contact Number
1 2024-25 SANKALP JASHPUR NAMAN KHUNTIYA Mr. Arjun Khuntiya 595 99.17% 1 st 9770121288
2 2024-25 SANKALP JASHPUR TIPESH PRASAD YADAV Mr. Kailash Prasad Yadav 593 98.83% 3rd 9753165654
3 2024-25 SANKALP JASHPUR AMBIRAJ PAHADIYA Smt. Shushila Bai 581 96.83% 3rd 7879749914
4 2024-25 SANKALP JASHPUR YUVRAJ PAINKRA Mr. Asbal Painkra 591 98.50% 5th 6267971595
5 2024-25 SANKALP JASHPUR POORNIMA PAINKRA Mr. Sadhu Sai 589 98.17% 7th 7610597932
6 2024-25 SAGES JASHPUR ANUSHKA SINGH Mr. Styendra Singh 589 98.17% 7th 8827990766
7 2024-25 SANKALP JASHPUR ANKIT KUMAR YADAV Mr. Jaynarayan Yadav 588 98.00% 8th 9340970327
8 2024-25 SANKALP JASHPUR HARSHITA SINGH Smt. Manmati Singh 588 98.00% 8th 8643073426
9 2024-25 SANKALP JASHPUR JITENDRA BANJARE Mr. Budhram Banjare 588 98.00% 8th 9340470659
10 2024-25 SANKALP JASHPUR PUJA CHOUHAN Mr. Rajesh Kumar Chouhan 588 98.00% 8th 7974147630
11 2024-25 SANKALP PATHALGAON SANJANA PAINRA Mr. Nrityapal Painkra 588 98.00% 8th 9244981719
12 2024-25 PRAYAS JASHPUR STUTI PANDEY Smt. Reena Pandey 588 98.00% 8th 9981160631
13 2024-25 SANKALP JASHPUR KARINA TOPPO Mr. Ajay Toppo 587 97.83% 9th 9238991007
14 2024-25 SANKALP JASHPUR RITU KURRE Mr. Nandkumar Kurre 587 97.83% 9th 6268819495
15 2024-25 SANKALP JASHPUR MAHI DANSENA Mr. Omprakash Dansena 586 97.67% 10th 9770237743
1 2024-25 DEV PUBLIC SCHOOL NISHA EKKA Mr. Kapil Ekka 484 96.80% 5th 8107385742
2 2024-25 SAGES JASHPUR RUPESH LAYEK Mr. Vinay Layek 483 96.60% 6th 7828366975
संस्थान की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण इसके पिछले 12 वर्षों के जादुई आंकड़े हैं, जहाँ 70 से अधिक छात्रों ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है।
यहाँ पढ़ने वाले 95 प्रतिशत बच्चे उन परिवारों से आते हैं जिनके पास निजी कोचिंग की भारी-भरकम फीस देने के पैसे नहीं होते, लेकिन प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यहाँ की वैज्ञानिक कार्यप्रणाली और शिक्षकों के समर्पण ने इन अभावों को कभी बाधा नहीं बनने दिया। संकल्प संस्थान में केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता, बल्कि यहाँ स्कूल के नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ कराई जाती है। यही कारण है कि यहाँ के छात्र न केवल बोर्ड परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में स्थान बना रहे हैं, बल्कि IIT और MBBS जैसी कठिन परीक्षाओं में भी निरंतर चयनित हो रहे हैं।

इस संस्थान की सबसे बड़ी ताकत यहाँ का ‘डाउट क्लियरिंग’ सिस्टम और व्यक्तिगत मार्गदर्शन है। शिक्षक यहाँ केवल पढ़ाते नहीं हैं, बल्कि छात्रों के साथ एक ‘मेंटर’ की तरह चौबीसों घंटे खड़े रहते हैं। संस्थान में अश्विनी सिंह जैसे गणित के जादूगर और प्रभात मिश्रा जैसे विज्ञान विशेषज्ञों ने छात्रों के मन से कठिन विषयों का भय निकालकर उनमें ‘एस्केप वेलोसिटी’ वाला आत्मविश्वास भर दिया है।
आज जब जशपुर का कोई बच्चा स्टेथोस्कोप लगाकर मरीज का इलाज करता है या IIT की लैब में रिसर्च करता है, तो वह उन सभी के लिए एक जवाब होता है जो मानते हैं कि सरकारी व्यवस्थाएं परिणाम नहीं दे सकतीं। ‘संकल्प’ ने साबित कर दिया है कि यदि विजन स्पष्ट हो और मेहनत में ईमानदारी हो, तो अभावों की पथरीली जमीन पर भी कामयाबी के फूल खिल सकते हैं।

