बस्तर में 1.61 करोड़ के इनामी 51 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह

रायपुर 07 फरवरी 2026। डबल इंजन सरकार पर कॉर्पोरेट परस्ती का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकारों का फोकस केवल संसाधनों की लूट पर है, जंगल और खनिज संसाधन ही नहीं छत्तीसगढ़ के नदियों पर भी भाजपा सरकार के पूंजीपति मित्रों की बुरी नजर लग गई है। बस्तर के नदी, नालों के पानी के सहारे अब तक करोड़ों टन लौह अयस्क ले जाया जा रहा है।

न मलाई, न पनीर, कुदरत का ‘सुपरफूड’:देशी तड़का, सूप और सुकटी में छिपा है सेहत का खजाना।” आखिर क्यों दीवाने हैं इसके लिए शहर और गाँव ?

किरन्दूल स्थित एनएमडीसी की खदानों से रोज़ाना औसतन 20 हज़ार टन लौह अयस्क चूर्ण स्लरी पाइप लाइन के जरिए अपने विशाखापटनम स्थित निजी स्टील प्लांट ले जाया जा रहा है। बस्तर की शबरी नदी और दंतेवाड़ा के मदाड़ी नाले के हज़ारों क्यूसेक पानी का उपयोग रोज़ाना इस परिवहन में किया जा रहा है। इस कंपनी के किरंदुल स्थित बेनिफिकेशन प्लांट से बस्तरवासियों को कोई लाभ तो नहीं मिला, लेकिन इस प्लांट से निकलने वाले लौह अयस्क के अपशिष्ट से दंतेवाड़ा जिले की हजारों एकड़ कृषि भूमि बंजर जरूर हो चुकी और नदी नाले प्रदूषित हो चुके हैं। नदी नालों के साथ ही शुद्ध पेयजल का भी दुरूपयोग हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के असंतुलित दोहन से बस्तर के लोगों को पर्यावरण का भयानक नुकसान हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में किया बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ, कहा– आदिवासी संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सारे संसाधन हमारे, वन यहां के कांटे जा रहे हैं, खनिज और पानी यहां का, लेकिन प्लांट आंध्रप्रदेश में होने के कारण जीएसटी और केंद्रीय करों में राज्यांश का लाभ छत्तीसगढ़ को नहीं, आंध्र प्रदेश को? रोज़गार के अवसर भी आंध्रा के लोगों को उपलब्ध हो रहे हैं। पहले फेज़ में 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और दूसरे फेज़ में अतिरिक्त 35 हज़ार लोगों को रोज़गार मिलेगा।

युवा वकीलों के लिए खुशखबरी: अब जूनियर अधिवक्ताओं को मिलेगा सम्मानजनक स्टाइपेंड

अर्थात इस प्लांट से कुल 55 हज़ार लोगों को रोज़गार मिलेगा, लेकिन इसमें छत्तीसगढ़ के युवाओं की हिस्सेदारी नहीं होगी। बस्तर के जिन गरीब आदिवासियों के जल, जंगल और ज़मीन के सहारे मोटा मुनाफा कमाने की आंध्रप्रदेश में तैयारी की जा रही है उन आदिवासियों के साथ हो रहे इतने बड़े धोखे पर भाजपा की सरकार मौन है।

मिशन ‘PRITHVI’: सुरक्षित भारत की ओर बड़ा कदम; चक्रवात और भारी बारिश की भविष्यवाणी अब 85% तक सटीक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि डबल इंजन सरकार के संरक्षण में ही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी जो अब तक केवल बस्तर के पानी और लोहे से अरबों रुपयों का मुनाफा कमा चुकी है, उसके पास बस्तरवासियों को देने के लिए कुछ भी नहीं है। कई बेरोज़गार नौजवानों ने परिवहन का काम मिलने की आस में ट्रकें खरीदीं, लेकिन उनके अपेक्षाओं पर पानी फेरकर शबरी नदी के जल का दुरूपयोग करके स्लरी पाईप से लौह अयस्क का परिवहन किया जा रहा है। भाजपा की सरकार में बस्तर वासियों के साथ छल किया है।

18 से कम उम्र में ‘सहमति’ अमान्य और तस्करी अब संगठित अपराध; सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ प्लान

यदि प्लांट छत्तीसगढ़ में लगता तो हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता, सारे संसाधन हमारे हैं और लाभ अन्य प्रदेश के लोगों को मिलेगा। बस्तर वैसे ही जल संकट से गुजर रहा है। एक शबरी नदी ही बची है उस पर भी डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में उद्योगपतियों की बुरी नजर है।

सरकारी अस्पताल बदहाल, निजी अस्पताल बंद होने की कगार पर — आयुष्मान भुगतान रोकने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई: कांग्रेस

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version