राजनांदगांव : शहर के नवागांव वार्ड से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अचानक मधुमक्खियों के हमले ने दो लोगों की जान लेली। मरने वालों में एक महिला और एक युवक शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उन दोनों की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने ली भयावह रूप, शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
ये हादसा शनिवार दोपहर को उस वक्त हुआ जब नवागांव वार्ड के लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किसी कारणवश एक पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को नुकसान पहुंचा, जिससे हजारों की संख्या में मधुमक्खियाँ आक्रामक हो गईं और आसपास मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। चश्मदीदों का कहना है कि मधुमक्खियों के झुंड ने देखते ही देखते पूरे इलाके में भगदड़ मचा दी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने घरों में जाकर शरण ली, जबकि कुछ लोग खुले में ही फंस गए। इन्हीं में से दो लोगों पर मधुमक्खियों ने बुरी तरह हमला कर दिया और वो बच नहीं पाए।
CG BREAKING: कृषि पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
इन दोनों की पहचान नवागांव वार्ड निवासी 35 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। मधुमक्खियों ने इन पर इतने डंक मारे कि दोनों की हालत बेहद नाजुक हो गई। परिवार और आसपास के लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर डंक और शरीर में तेजी से फैलते ज़हर के कारण दोनों ने दम तोड़ दिया।

