चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने MY Bharat के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान ‘VB-G RAM G Youth Digital Campaign’ की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025’ के बारे में युवाओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाना है। ‘युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति’ की भावना से प्रेरित इस अभियान के तहत 6 मार्च 2026 से ’60 Seconds for My Village’ नामक एक राष्ट्रीय स्तरीय वीडियो प्रतियोगिता शुरू की जा रही है।
डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: AI और आयुष्मान भारत मिशन से सुधरेगा देश का सेहत
इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन और आजीविका बढ़ाने में इस अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड का वीडियो तैयार कर MY Bharat पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वीडियो मोबाइल, कैमरे या एनीमेशन टूल्स की मदद से बनाया जा सकता है। इसमें अधिनियम के लाभ, गांव के परिवर्तन में युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर गांव की परिकल्पना जैसे विषयों को शामिल किया जा सकता है।
जनऔषधि सुगम’ ऐप से अब एक क्लिक पर मिलेगी सस्ती दवा की जानकारी
यह अभियान ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025’ को लेकर एक डिजिटल जन-आंदोलन खड़ा करेगा, जो ग्रामीण रोजगार नीति में एक बड़ा बदलाव है। यह नया अधिनियम ग्रामीण परिवारों के लिए मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करता है। इसके माध्यम से समावेशी विकास और ग्रामीण आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी पात्र युवाओं को डिजिटल सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष प्रमाणपत्र मिलने के साथ-साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। इच्छुक युवा mybharat.gov.in पर विजिट करके या दिए गए लिंक https://bit.ly/4r3Gxhn के माध्यम से इस पहल से जुड़ सकते हैं।

