त्यौहारों से भरा सितंबर 2025 का महीना खास रहने वाला है। इस बार गणेश विसर्जन, नवरात्रि, ईद-ए-मिलाद, पितृपक्ष और महालक्ष्मी व्रत जैसे कई बड़े पर्व एक ही महीने में पड़ रहे हैं। इसके अलावा 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, जबकि 21 सितंबर को सूर्यग्रहण लगेगा। इतना ही नहीं, इस महीने कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा और स्कूलों में भी बच्चों को कई त्यौहारों पर छुट्टियां मिलेंगी। ऐसे में अगर आप सितंबर में बैंकिंग काम या यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले से ही अपना शेड्यूल तय कर लें।
ये भी पढ़े अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा,1 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
सितंबर में व्रत और त्योहारों की धूम
सितंबर का आधा महीना भाद्रपद और आधा अश्विन मास का होगा। इन दोनों ही महीनों का महत्व धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दौरान कई शुभ योग और व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस महीने गणेश चतुर्थी, महालक्ष्मी व्रत, राधा अष्टमी, ललिता सप्तमी, इंदिरा एकादशी और पितृपक्ष जैसे व्रत मनाए जाएंगे। वहीं, महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत, संकष्टी चतुर्थी और दुर्गाष्टमी जैसे पर्वों पर व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
ये भी पढ़े आज से बदल जाएंगे कई अहम नियम, जेब और लाइफस्टाइल पर होगा सीधा असर
सितंबर में बैंक और स्कूल रहेंगे बंद
अगर आपके बैंकिंग काम पेंडिंग हैं तो सितंबर में सावधानी बरतना जरूरी है। इस महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के साथ-साथ त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।त्योहार जैसे ओणम, ईद, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अवसर पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं स्कूलों में भी बच्चों को त्यौहारों के कारण लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं।इसलिए अगर आपको बैंकिंग से जुड़े काम करने हैं तो पहले से अपनी योजना बना लें, वरना परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़े मंदिर प्रांगण में पुजारी की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
सितंबर 2025 के प्रमुख त्यौहारों की लिस्ट
तारीख | दिन | व्रत / त्योहार |
---|---|---|
3 सितंबर | बुधवार | परिवर्तिनी एकादशी |
4 सितंबर | गुरुवार | वामन जयंती |
5 सितंबर | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद, ओणम, प्रदोष व्रत |
6 सितंबर | शनिवार | गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी |
7 सितंबर | रविवार | भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्रग्रहण |
8 सितंबर | सोमवार | पितृपक्ष आरंभ |
10 सितंबर | बुधवार | विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी |
14 सितंबर | रविवार | जीवित्पुत्रिका व्रत |
17 सितंबर | बुधवार | इंदिरा एकादशी, कन्या संक्रांति |
18 सितंबर | गुरुवार | गुरुपुष्य योग |
21 सितंबर | रविवार | सर्व पितृ अमावस्या, सूर्यग्रहण |
22 सितंबर | सोमवार | शारदीय नवरात्रि और घटस्थापना |
25 सितंबर | गुरुवार | विनायक चतुर्थी, स्कंद षष्ठी |
30 सितंबर | मंगलवार | दुर्गाष्टमी, सरस्वती पूजा |
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।