होटल-रेस्तरां में खाना होगा सस्ता! अब बिल में ‘LPG शुल्क’ या ‘गैस सरचार्ज’ जोड़ना पड़ेगा भारी; सरकार ने सख्त चेतावनी के साथ जारी की नई एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS रजत बंसल को मिली CM सचिवालय में कमान, जनसंपर्क आयुक्त का भी संभालेंगे प्रभार; रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) | 26 मार्च 2026

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज शाम एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ है। उमरानाला क्षेत्र के सिमरिया के पास एक तेज रफ्तार बस और लहसुन से लदी पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों के हाथ कटने और सिर पर गंभीर चोटें आने जैसी विचलित करने वाली खबरें सामने आई हैं।

आईजी आईपीएस रतन लाल डांगी निलंबित: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री के सम्मेलन से लौट रहे थे हितग्राही

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने इस दुखद हादसे में 10 मौतों की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, बस में 47 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश लोग चौरई तहसील में आयोजित ‘हितग्राही सम्मेलन’ से वापस लौट रहे थे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब ग्रामीण अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 6 बजे यह काल बनकर आई दुर्घटना घट गई।

IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी: रायपुर और धर्मशाला को भी मिली मेजबानी; चुनाव के बीच 12 शहरों में सजेंगे क्रिकेट के मैदान, देखें पूरा कार्यक्रम

घायलों की स्थिति नाजुक, राहत कार्य जारी

पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कलेक्टर ने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों में से 5 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरटेक करना ही हादसे का मुख्य कारण लग रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है और प्रशासनिक अमला घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में जुटा है।


दिल दहला देने वाला सड़क हादसा! निजी बस और टिपर लॉरी की टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत। कई घायल अस्पताल में भर्ती।

अब दुनिया देखेगी छत्तीसगढ़ के करमा और ददरिया का जलवा! संस्कृति मंत्रालय और YouTube के बीच ‘ऐतिहासिक’ करार; लोक कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच और कमाई का मौका

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version