CM साय ने किया पंडरीपानी में नई SBI शाखा का शुभारंभ, महतारी सदन का लोकार्पण, 60 गांवों को बैंकिंग सुविधा और बांटे विकास-ऋण के हितलाभ,बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और संगठनात्मक मजबूती को लेकर दो दिवसीय मैराथन बैठकों का दौर चला। दूसरे दिन करीब 11 घंटे तक चली इस लंबी बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 17 जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ जिलेवार स्थिति की गहन समीक्षा की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में हुई इस बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत फीडबैक लिया गया।

प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी: TET और वेतन विसंगति पर CM साय का बड़ा भरोसा, कहा- ‘किसी की नौकरी नहीं जाएगी’

समीक्षा के दौरान आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों के कामकाज का आकलन किया गया। कुछ जिलों में सत्ता और संगठन के बीच आपसी समन्वय की कमी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात सामने आने पर नेतृत्व ने नाराजगी जताई और सख्त अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, लक्ष्मी रजवाड़े, लखन लाल देवांगन, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रायपुर एयरपोर्ट होगा निजी हाथों में, 50 साल के लिए प्राइवेट कंपनी को संचालन की तैयारी

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को आपसी बातचीत और समन्वय से तुरंत दूर किया जाए। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर भी विस्तृत मंथन हुआ। 11 घंटे तक चले इस गहन विचार-विमर्श को प्रदेश भाजपा की भविष्य की दिशा और एकजुटता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त, रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version