पूरे छत्तीसगढ़ में चीनी मांझा प्रतिबंधित, बिक्री और उपयोग पर सख्त रोक
रायपुर 12 जनवरी 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं और धमतरी जिले की युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को सम्मानित किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नवीन विश्राम भवन में आयोजित इस समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर उनके रायपुर प्रवास का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मात्र 31 वर्ष की आयु में विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और सभ्यता की गरिमा को स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को पोषित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम, समर्पण और संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने तथा स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
बिना निविदा करोड़ों की खरीदी, प्राचार्य व अधिकारी निलंबित
उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक शक्ति का परचम पूरी दुनिया में फहराया था और आज करोड़ों युवा उनसे प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा रत्न सम्मान के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए जिससे यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ प्रतिभाओं से भरपूर राज्य है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार व्यक्तिगत क्षमता में सुधार और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान की शुरुआत की गई है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने स्वागत भाषण में बताया कि सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से चयन करना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान प्रारंभ किया गया है।
कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उप संचालक रश्मि ठाकुर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बेमेतरा के एस्ट्रोफिजिक्स में सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक और पीएचडी छात्र पीयूष जायसवाल को सम्मानित किया गया जिन्हें एनएएसओ ओलंपियाड में स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में कांकेर की शिल्पा साहू साहित्य के क्षेत्र में सरगुजा के अमित यादव नवाचार के लिए महासमुंद की मृणाल विदानी और शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग की परिधि शर्मा को युवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बिलासपुर की संजू देवी कला एवं संस्कृति में कवर्धा के सचिन कुनहरे और लोककला के क्षेत्र में आरू साहू को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य पर्यावरण स्वच्छता साक्षरता महिला उत्थान सामाजिक जागरूकता नशामुक्ति मतदाता जागरूकता और जल स्रोत संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए धमतरी जिले के खुरतुली की युवा स्टार सेवा समिति को भी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से नवाजा गया।
समारोह सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ और युवाओं के लिए नई प्रेरणा का संदेश लेकर सामने आया।

