11:11 Manifestation: अंक ज्योतिष का सबसे बड़ा सीक्रेट! इस एक जादुई तरीके से पाएं धन, प्यार और सफलता
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं कि आने वाले वर्षों में उनकी सैलरी, भत्तों और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट 18 महीनों के भीतर यानी अप्रैल 2027 तक सरकार को सौंपनी होगी। इसके बाद रिपोर्ट पर श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय अपनी मंजूरी देंगे और अंत में कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसे लागू किया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 2027 की दिवाली तक लागू हो सकता है।
संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही! बेमेतरा के 16 पटवारियों पर कारण बताओ नोटिस, 10 नवंबर तक देना होगा जवाब
कौन हैं 8वें वेतन आयोग के सदस्य?
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक आयोग में तीन सदस्य होंगे—
- पूर्व जस्टिस रंजन देसाई — अध्यक्ष
- प्रो. पुलक घोष — पार्ट टाइम सदस्य
- पंकज जैन — सदस्य-सचिव
आयोग अपनी सिफारिशें 18 महीनों के भीतर देगा। हालांकि, जरूरत पड़ने पर यह अंतरिम रिपोर्ट (Interim Report) भी प्रस्तुत कर सकता है।
कोणार्क के सूर्यमंदिर में अब नाटमंडप पर नहीं चढ़ सकेंगे पर्यटक, ASI ने लगाया प्रतिबंध
क्या करेगा आयोग?
8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में कर्मचारियों और पेंशनर्स की निम्नलिखित बातों की समीक्षा शामिल है—
- सैलरी स्ट्रक्चर, डीए, बोनस, ग्रेच्युटी और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की समीक्षा
- सरकारी खर्च पर संतुलन बनाए रखना ताकि वित्तीय अनुशासन कायम रहे
- देश की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिफारिशें देना
- पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर की तुलना करना
झारखंड: CM सोरेन का मास्टरस्ट्रोक! अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं, अधिकारी खुद आएंगे आपके घर
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।
वित्तीय संस्थान कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और एम्बिट कैपिटल के अनुमानों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.8 से 2.46 के बीच रह सकता है।
| फिटमेंट फैक्टर | मौजूदा बेसिक सैलरी ₹18,000 | अनुमानित नई सैलरी |
|---|---|---|
| 1.8 | ₹32,400 | 80% तक बढ़ोतरी |
| 2.15 | ₹38,700 | 115% तक बढ़ोतरी |
| 2.46 | ₹44,280 | लगभग 145% तक बढ़ोतरी |
अगर सरकार 2.46 का फिटमेंट फैक्टर तय करती है, तो लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹44,280 तक पहुंच सकती है।
कब तक मिलेगी राहत?
आयोग के पास रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय है। रिपोर्ट पर मंत्रालयों और कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इस तरह 2027 की दिवाली या उसके आसपास कर्मचारियों को नई सैलरी का तोहफा मिल सकता है।
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 13 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक
सरकारी कर्मचारियों में उत्साह
8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों में उत्साह है। सोशल मीडिया पर कई यूनियनों ने सरकार से आयोग की सिफारिशें जल्द लागू करने की मांग की है।

