पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू: खुद को भी कर सकते हैं नॉमिनेट, जानें पूरी प्रक्रिया

**जशपुर।** कलेक्टर श्री रोहित व्यास के कुशल मार्गदर्शन में जशपुर जिले में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के लिए सुगम और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गई है। इसी कड़ी में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श प्रदीप कुमार साहू ने शिक्षा विभाग के उन 09 कर्मचारियों को सम्मानित किया, जो आगामी 30 अप्रैल 2026 को कार्यमुक्त होने जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान इन सभी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पेंशन स्वीकृत आदेश (PPO) प्रदान किए गए। प्रशासन द्वारा उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: देश के बहादुर और प्रतिभाशाली बच्चों के लिए नामांकन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि अब जिले में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने स्वत्वों के भुगतान और कागजी कार्रवाई के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा इन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति प्रक्रिया तीन माह पूर्व ही शुरू कर दी गई थी। सभी विकास खंडों के बीईओ की नियमित समीक्षा बैठकें ली गईं, ताकि पेंशन और अवकाश नकदीकरण जैसी समस्त वित्तीय प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जा सकें और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के तत्काल बाद आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।

मौसम ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आए 16 मवेशी, किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर के व्यायाम शिक्षक श्री संजीव शर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राझडिपा के प्रधान पाठक श्री क्लेमेंट खलखो, शासकीय प्राथमिक शाला सरईटोली के प्रधान पाठक श्री जयराम सिदार और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोड़ापानी के उच्च वर्ग शिक्षक श्री अनिल कुमार दुबे शामिल रहे। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला ढोढ़ीबहार के प्रधान पाठक श्री टापूनाथ साय पैंकरा, शासकीय प्राथमिक शाला फरदबहार के प्रधान पाठक श्री मंत्री साय पैंकरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरकछार के प्रधान पाठक श्री मैकल सतीश कुमार खलखो, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा के व्यायाम शिक्षक श्री डेविड मिंज और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी की व्याख्याता श्रीमती सुमन खलखो को भी पेंशन आदेश सौंपकर सम्मानित किया गया।

TRAI का बड़ा कदम: देशभर में बिछेगा फ्री पब्लिक वाई-फाई का जाल, ट्राई ने चुनौतियों और समाधान पर मांगे सुझाव
इस गरिमामयी अवसर पर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र सिन्हा, प्राचार्य संकल्प श्री विनोद गुप्ता और डाइट प्राचार्य श्री एम.जेड.यू. सिद्दीकी ने भी उपस्थित रहकर सेवानिवृत्त होने वाले साथियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशासन की इस संवेदनशीलता की सभी कर्मचारियों ने सराहना की है।

MoSPI EnviStats 2026: डिजिटल इंडिया के बाद अब ‘ग्रीन इंडिया’ की बारी: भारत में पर्यावरण लेखांकन के लिए नया रोडमैप तैयार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version