तीसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर ‘लव जिहाद’ का ब्रांड एंबेसडर कहे जाने पर अभिनेता आमिर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी तीनों शादियां सिविल मैरिज थीं और किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। आमिर ने यह भी बताया कि उनकी बेटी इरा की शादी एक हिंदू युवक से हुई है, जबकि उनकी दोनों बहनों के पति भी हिंदू हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।


