रायपुर : प्रदेश में मानसून सीजन अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला अधिक समय तक जारी नहीं रहेगा। आज रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हसदेव नदी हादसा: 5 दोस्तों में से 2 की हुई रेस्क्यू, अंकुर कुशवाहा का शव मिला 15-17 किमी दूर
वहीं राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने का संभावना जताई गई है। बता दें कि, बीते 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई है, जिससे किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब मानसून की सक्रियता कम होती दिखाई दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 2 दिनों के बाद मौसम साफ हो सकता है और बारिश की गतिविधियों में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बदलाव के संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश से मानसून 10 से 15 अक्टूबर के बीच विदा ले सकता है।
मधुमक्खियों के हमले में महिला और युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
मानसून की विदाई का अर्थ है कि प्रदेश में अब धीरे-धीरे शुष्क मौसम की शुरुआत होगी। ऐसे में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जबकि रातें धीरे-धीरे ठंडी होने लगेंगी। इसका असर खासकर कृषि कार्यों और फसलों पर भी पड़ेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर विशेष ध्यान दें और जल प्रबंधन की योजनाएं बनाएं। मौसम विभाग की इस जानकारी को देखते हुए नागरिकों को भी सलाह दी जाती है कि वे गरज-चमक के समय खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षा उपाय अपनाएं।

