**जशपुर:** जिला प्रशासन की पहल और नवगुरूकुल के सहयोग से जिले के विद्यालयों में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम श्री सेजेस कोतबा और सेजेस जशपुर में यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पीएम श्री सेजेस कोतबा के 204 और सेजेस जशपुर के 120 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को अध्ययन में एआई के व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। जशपुर जिले के 15 विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन दो बैच में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जो पीएमश्री, केंद्रीय, नवोदय, स्वामी आत्मानंद, कस्तूरबा गांधी और आईसीटी लैब युक्त विद्यालयों में संचालित है।
स्कूल में अनुशासनहीनता पर एक्शन: प्राचार्य से मारपीट करने वाले कर्मचारी निलंबित
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणा, इसके इतिहास और विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सत्र में गूगल लेंस, गूगल ट्रांसलेट, चैट जीपीटी और जैमिनी जैसे आधुनिक टूल्स का लाइव प्रदर्शन कर उनका दैनिक जीवन में उपयोग करना सिखाया गया। विद्यार्थियों को एआई टूल्स से सही परिणाम प्राप्त करने के लिए सही ‘प्रॉम्प्ट’ देने की कला के साथ-साथ सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चा और टीम आधारित कार्यों के माध्यम से उनकी तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और तकनीकी समझ को विकसित किया गया।
Hydrogen Train India: 17 जुलाई से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा रूट
सत्र के अंत में विद्यार्थियों की समझ को परखने के लिए क्विज़ का आयोजन किया गया और उन्हें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आस्था विशेष: ज्योत में झलका माँ का दिव्य स्वरूप* _माँ दक्षिण काली मंदिर, आमानाका, रायपुर

