जशपुर में ग्राम पंचायत सचिव पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
जशपुर। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम (सेजस) माध्यमिक शाला जशपुर में प्रधान पाठक बर्नार्ड केरकेट्टा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पालक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, कॉलर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा कदम

बैठक में छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार, समय पर शाला आगमन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया। घर पर बच्चों द्वारा टेलीविजन और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को नियंत्रित करने तथा उनका केवल शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सदुपयोग कराने हेतु पालकों को प्रेरित किया गया।

छात्राओं को गुमराह करने और दुर्व्यवहार के आरोप में व्याख्याता निलंबित, DPI ने की करवाई
साथ ही राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृति परीक्षा पालकों को बताया गया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 है तथा इसकी परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।
गौ विज्ञान परीक्षा इसके अतिरिक्त आगामी गौ विज्ञान परीक्षा के आयोजन और इसमें विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान पाठक बर्नार्ड केरकेट्टा ने पालकों से अपील की बच्चों का मार्गदर्शन उनका भविष्य और सुधार करेगा कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में सेजश जशपुर के सभी स्टाफ का सहयोग रहा पालकों की सक्रिय सहभागिता और सुझावों के साथ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।।


