TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़के शिक्षक; 22 लाख शिक्षकों पर संकट, सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान
जशपुर:
छत्तीसगढ़ का उत्तर-पूर्वी कोना यानी जशपुर जिला इन दिनों अपनी अनोखी भौगोलिक बनावट और बेहतरीन आबोहवा के कारण चर्चा में है। हाल ही में हुए मौसम के बदलाव, तेज ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश ने यहाँ की वादियों को पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन जशपुर की यह खूबसूरती सिर्फ एक मौसमी इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे यहाँ की अनूठी ‘भौगोलिक बनावट’ और ‘समुद्र तल से अधिक ऊंचाई’ पर स्थित होना है। यही वजह है कि आज जशपुर को छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहा जाने लगा है।
लंबे समय से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल जशपुरवासियों को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी है। सुबह से ही आसमान में छाए बादलों और तेज, ठंडी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने पूरे जिले का मौसम खुशनुमा बना दिया है। फिजाओं में घुली इस अचानक ठंडक ने लोगों को छत्तीसगढ़ में ही शिमला और मनाली जैसी वादियों का अहसास करा दिया है।
सावन 2026: इस साल कब से शुरू हो रहा है महादेव का प्रिय महीना? जानें सोमवार व्रतों की तारीखें और पूजा की सही विधि
सुबह करीब आठ बजे के बाद जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस झमाझम फुहारों ने न सिर्फ पारे को नीचे गिराया, बल्कि जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती में भी चार चांद लगा दिए हैं। सड़कों, पार्कों और बाजारों में हर तरफ लोग इस सुहाने मौसम का दीदार करने बाहर निकल आए।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव का बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने जमकर आनंद लिया। लोग घरों की छतों और बालकनियों में खड़े होकर फुहारों का लुत्फ उठाते दिखे, तो वहीं बाजारों और घरों में गर्म चाय और पकौड़ों का दौर चल पड़ा। चिलचिलाती गर्मी के बाद आई इस राहत से जशपुर की वादियां पूरी तरह खिल उठी हैं और लोग इस वीकेंड का जमकर मजा ले रहे हैं।
चक्रवाती सिस्टम से बदला मौसम का मिजाज: झारखंड और छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट
बिना भारी उद्योग के भी ‘ग्रीन’ और समृद्ध
जशपुर छत्तीसगढ़ का एक ऐसा इकलौता जिला है, जहाँ कोई बड़े या भारी धुंआ उगलने वाले उद्योग-कारखाने नहीं हैं। इसके बावजूद यह जिला अपनी प्राकृतिक संपदा में सबसे समृद्ध माना जाता है। उद्योगों की अनुपस्थिति ने यहाँ की हवा को देश के बड़े-बड़े हिल स्टेशनों से भी ज्यादा शुद्ध और ‘ग्रीन’ बनाए रखा है। यहाँ का प्रदूषण मुक्त वातावरण और सालों भर रहने वाली गलन वाली ठंड सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है।
जुलाई से महंगी हो सकती है बिजली: टैरिफ में 24% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जून में होगी नई दरों की घोषणा
पहाड़, जंगल और कल-कल बहते नदी-नाले
जशपुर की खूबसूरती को तराशने में यहाँ के घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और पहाड़ों को चीरकर बहने वाले अनगिनत नदी-नालों का बड़ा योगदान है। छोटानागपुर के पठार का हिस्सा होने के कारण यहाँ का ‘पाट प्रदेश’ (ऊंचाई वाले समतल मैदान) हमेशा ठंडा रहता है। बारिश के दिनों में यहाँ के पहाड़ और घाटियाँ पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपट जाते हैं। जगह-जगह बहते प्राकृतिक झरने और जलप्रपात इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
3 महीने की ‘डेडलाइन’: किसी भी केस की आखिरी बहस पूरी होने के बाद जजों को 2 से 3 महीने के भीतर हर हाल में अपना अंतिम फैसला सुनाना होगा
बेजोड़ जैव-विविधता (Biodiversity)
अपनी विशिष्ट जलवायु और घने वन क्षेत्र के कारण जशपुर अद्भुत जैव-विविधता का केंद्र है। यहाँ दुर्लभ वनस्पतियों, औषधीय पौधों और वन्यजीवों की भरमार है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि देश में बहुत कम ऐसी जगहें बची हैं जहाँ आधुनिकता की दौड़ से दूर प्रकृति अपने इस मूल और शुद्ध रूप में जीवित हो।
सुबह से शुरू हुई रिमझिम फुहारों के बाद जशपुर का तापमान तेजी से गिरा है। चिलचिलाती उमस और गर्मी झेल रहे स्थानीय लोगों के लिए यह मौसम किसी वरदान से कम नहीं है। चाय की चुस्कियों और पकौड़ों के स्वाद के बीच लोग छत्तीसगढ़ की इस ‘जन्नत’ का लुत्फ उठा रहे हैं और यह साबित कर रहे हैं कि पर्यटन के मामले में जशपुर आने वाले समय में देश के बड़े हिल स्टेशनों को कड़ी टक्कर देने वाला है।

