जशपुर (छत्तीसगढ़) जशपुर जिले के गम्हरिया स्थित ‘अघोर पीठ’ वामदेव नगर में आगामी 15 और 16 मार्च को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल के 27वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है।
राज्य में D.L.Ed से तीन गुना ज्यादा B.Ed डिग्री धारी, 46 हजार युवाओं को नौकरी का इंतज़ार, जानें किस जिले का क्या है हाल
विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस साल भी आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के सुविख्यात चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें न केवल एलोपैथिक, बल्कि होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी और एक्यूपंक्चर के विशेषज्ञ भी मरीजों का उपचार करेंगे।
सभी प्रमुख रोगों का होगा उपचार
शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, चर्म रोग, हृदय रोग के साथ-साथ जनरल फिजिशियन और सर्जन भी मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा और असहाय मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
यह शिविर 15 मार्च (रविवार) और 16 मार्च (सोमवार) को आयोजित होगा। उपचार का समय दो पालियों में रखा गया है:
* सुबह: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
* शाम: दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक।
यह पूरा कार्यक्रम बाबा भगवान राम ट्रस्ट एवं श्री सर्वेश्वरी समूह के सौजन्य से “अघोर पीठ” वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर में संपन्न होगा। आयोजकों ने अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए संपर्क नंबर 9425251701 और 7000989007 भी जारी किए हैं।
आईआईटी की तर्ज पर ‘IITC’ और स्कूलों में हाई-टेक लैब्स: भारत को एवीजीसी सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाने की बड़ी तैयारी



