छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू किया। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की मांगों और जनता की चिंताओं पर ध्यान देने की अपील की थी। अन्ना हजारे ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च नेता हैं, इसलिए जनता के सवालों तक उनका पहुंचना जरूरी है। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। प्रदर्शन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उनके आंदोलन को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।


